
1 / 10
Shilpa Shetty Fitness Routine: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी फिटनेस का वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर कई लोगों के होश उड़ जाएंगे. अगर आपको भी ऐसी फिटनेस चाहिए तो एक्ट्रेस के फिटनेस रूटीन को फॉलो करना शुरू कर दें.

2 / 10
बॉलीवुड की मशहूर अदाकार शिल्पा शेट्टी सिर्फ अपनी एक्टिंग से ही नहीं बल्कि अपनी फिटनेस से भी लोगों को हैरान करती रहती हैं. 50 की उम्र में भी एक्ट्रेस की ऐसी फिटनेस देखकर अच्छे अच्छों के मुंह खुले के खुले रह जाते हैं.

3 / 10
बता दें कि शिल्पा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती हुई नजर आ रही हैं. अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह फिटनेस चाहते हैं तो इस फिटनेस रूटीन को फॉलो करें.

4 / 10
शिल्पा का दिन सुबह गुनगुने पानी से शुरू होता है. वे एक-डेढ़ गिलास गुनगुना पानी पीती हैं. इसके बाद नॉनी जूस की कुछ बूंदें लेती हैं. यह उनके शरीर को डिटॉक्स करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है. वे ऑयल पुलिंग भी करती हैं, जो मुंह और दांतों के लिए अच्छा है. सुबह योग या प्राणायाम से दिन की शुरुआत करती हैं, जैसे भ्रामरी प्राणायाम, जो तनाव कम करता है.

5 / 10
शिल्पा सख्त डाइट नहीं मानतीं, लेकिन स्वस्थ खाना खाती हैं. वे कहती हैं कि सही फैट्स जरूरी हैं. वे घी का इस्तेमाल करती हैं, खासकर लंच में. नाश्ते में ओट्स, फल, केला या अंडे लेती हैं. लंच में रोटी, सब्जी, दाल और घी डालकर खाती हैं.

6 / 10
शाम को शिल्पा चाय के साथ सैंडविच या अंडे लेती हैं. साथ ही डिनर जल्दी, यानी 7:30 बजे से पहले कर लेती हैं. वे ज्यादा खाती हैं लेकिन हेल्दी चीजें, जैसे फल, सब्जियां, प्रोटीन. शिल्पा चीट डे भी रखती हैं, जैसे कुल्फी या केक, लेकिन संतुलन बनाए रखती हैं. कार्ब्स कम-ज्यादा करके वजन कंट्रोल करती हैं.

7 / 10
शिल्पा फिटनेस को कभी नहीं छोड़तीं. उनकी एक्सरसाइज में योगा मुख्य है. वे आसन करती हैं, सांस पर ध्यान देती हैं. इसके अलावा फंक्शनल ट्रेनिंग, स्ट्रेंथ वर्कआउट, HIIT, प्लैंक, बर्पीज़ और कार्डियो करती हैं.

8 / 10
कभी-कभी कंपाउंड मूवमेंट्स या जानवरों की तरह वॉक भी उनके फिटनेस रूटीन में शामिल है. वे 50 मिनट तक फुल बॉडी वर्कआउट करती हैं. योग से लचीलापन और ताकत बढ़ती है. वे कहती हैं कि फिटनेस मजेदार होनी चाहिए, न कि बोझ.

9 / 10
शिल्पा का राज़ सिर्फ बॉडी नहीं, मन भी फिट रखना है. वे पॉजिटिव रहती हैं, खुद को मोटिवेट करती हैं. नियमित रूटीन, अच्छी नींद और खुशी से वे फिट रहती हैं. शिल्पा के इस रूटीन से यह साबित होता है कि संतुलित जीवन जीकर आप 50 की उम्र में भी 25 जितने जवान लग सकते हैं.

10 / 10
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारियों की मदद से लिखा गया है. News24 इसमें बताए गए तथ्यों की पुष्टी नहीं करता.