
1 / 10
Shahid Kapoor Fitness Secret: शाहिद कपूर की O Romeo फिल्म रिलीज हुई. इसमें उनकी फिटनेस देखकर अच्छे अच्छों के मुंह खुले रह गए. 44 की उम्र में भी ऐसी फिटनेस के लिए शाहिद कपूर इस तरह का रूटीन फॉलो करते हैं. आइए जानते हैं उनका फिटनेस सीक्रेट.

2 / 10
शाहिद कपूर की उम्र 44 है. फिर वे अपनी फिटनेस सिर्फ लड़कियों को ही नहीं बल्कि लड़कों को भी दीवाना बनाए हुए हैं. इस उम्र में ऐसी दमदार बॉडी पाना आसान नहीं होता. इसके लिए वे शानदार अपना फिटनेस रूटीन बड़ी शिद्दत से फॉलो करते हैं. (Credit- Pinterest)

3 / 10
शाहिद कोई जादू नहीं करते, बल्कि रोजाना एक साधारण लेकिन सख्त रूटीन फॉलो करते हैं. जैसे कि शाहिद सुबह बहुत जल्दी उठते हैं. वे दिन की शुरुआत सांस की एक्सरसाइज (ब्रीदिंग एक्सरसाइज) से करते हैं. इससे उनका शरीर और दिमाग तरोताजा हो जाता है. (Credit- Pinterest)

4 / 10
शाहिद का वर्कआउट बहुत बैलेंस्ड है. वे रोजाना जिम जाते हैं और फंक्शनल ट्रेनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (वेट लिफ्टिंग) और मोबिलिटी एक्सरसाइज करते हैं. इससे शरीर फ्लेक्सिबल रहता है और चोट लगने का खतरा कम होता है. वे ज्यादा इंटेंस नहीं करते, बल्कि नियमित रहते हैं. (Credit- Pinterest)

5 / 10
कभी-कभी कार्डियो या कोई स्पोर्ट खेल लेते हैं ताकि बोरियत न हो. सुबह ट्रेनिंग करने से उनका पूरा दिन एक्टिव रहता है. बता दें कि शाहिद पूरी तरह शाकाहारी हैं. उनकी डाइट में हरी सब्जियां, दालें, फल, हरी पत्तेदार सब्जियां और दूध से बने प्रोडक्ट्स शामिल होते हैं. वे क्लीन ईटिंग करते हैं. मतलब जंक फूड, देर रात का खाना और ज्यादा मीठा बिल्कुल अवॉइड करते हैं. (Credit- Pinterest)

6 / 10
शाहिद कहते हैं कि वे एक्सट्रीम डाइट नहीं फॉलो करते, बस संतुलित और डिसिप्लिन्ड खाना खाते हैं. छोटे-छोटे और हेल्दी मील्स लेते हैं, जिससे बॉडी फैट कम रहता है और मसल्स मजबूत बनते हैं. इसके अलावा फिटनेस के लिए पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है. (Credit- Pinterest)

7 / 10
शाहिद इस समय 44 साल के हैं, मगर उनका ऐसा सिंपल रूटीन उनकी फिटनेस का राज है. वे सिंपल लाइफ जीकर अपनी बॉडी और अपने माइंड दोनों को फिट रखते हैं. कुछ समय से शाहिद का आध्यात्म की तरफ भी झुकाव बढ़ने लगा है. (Credit- Pinterest)

8 / 10
हाल ही में उनकी फिल्म O Romeo फिल्म रिलीज हुआ, जिसमें वे उस्तरा खान के रोल में नजर आए. उनका काउ बॉय वाला अंदाज और सिक्स एब्स ने फैंस को बावरा कर दिया है. 2 बच्चों के पिता होने के बाद भी शाहिद बिल्कुल 25 साल के जवान लड़के लगते हैं. (Credit- Pinterest)

9 / 10
इस उम्र में भी ऐसी कमाल की फिटनेस के लिए शाहिद डिसिप्लिन और कंसिस्टेंसी को एकमात्र सहारा मानता है. वे स्ट्रिक्ट डाइट की बजाय, एक रूटीन फॉलो करने पर ज्यादा विश्वास रखते हैं. समय समय पर अपनी बॉडी को रेस्ट देते हुए, शाहिद इतनी उम्र के बाद भी बेहद स्मार्ट लगते हैं. (Credit- Pinterest)

10 / 10
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारियों की मदद से लिखा गया है. News24 इसमें बताए गए तथ्यों की पुष्टी नहीं करता. (Credit- Pinterest)