
1 / 10
Sanjay Leela Bhansali Jai Somnath: मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली, एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ मैदान में वापिस आ रहे हैं. फिल्म Jai Somnath, केतन मेहता द्वारा निर्देशत है, वहीं प्रोडक्शन का काम भंसाली और मया मूवीज के तले हो रहा है. लेकिन सभी के मन में एक ही सवाल है कि क्या ये कहानी असल इतिहास की सच्चाई से जुड़ी होगी, या फिर लेखक मनगढ़ंत कहानी बनाकर पेश करेंगे. आइए जानते हैं.

2 / 10
संजय लीला भंसाली बड़े निर्देशक हैं. उन्होंने गंगूबाई, देवदास, हीरामंडी जैसी फिल्में और सीरीजों का निर्देशन करके बाकियों के लिए बड़ी चुनौती सामने रख दी है. उनका स्टोरी नेरेशन और सेट को एकदम रियल बनाने की चाह, उनके काम को बाकियों से हटकर बनाती है. (Credit- Pinterest)

3 / 10
इसी बीच भंसाली की नई फिल्म Jai Somnath, 2027 में आने वाली है. X पर धमाकेदार वीडियो शेयर करके संजय ने अपने फैंस की उम्मीदों को जोश से भर दिया है. इतिहास से जुड़े भंसाली अक्सर इस विवाद में छेडे़ जा चुके हैं, जिसमें उन्हें सच्चाई दिखानें और कहानी के बीच के फर्क को लोगों के सामने रखना पड़ा है. (Credit- Pinterest)

4 / 10
इस बार फिर से भंसाली ऐसा ही इतिहास का वो दर्दनाक हिस्सा छू रहे हैं, जिससे जरा सी छेड़छाड़ भी महंगी पड़ सकती है. इस फिल्म की कहानी 1025-1026 ईस्वी की है, जब गजनवी के महमूद ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर हमला किया और उसे लूटा था.(Credit- Pinterest)

5 / 10
फिल्म में मंदिर की महिमा, विनाश और फिर से उठने की कहानी दिखाई जाएगी. पोस्टर में लिखा है, "मंदिर टूट सकता है, लेकिन आस्था नहीं." यह फिल्म भारत की मजबूती और विश्वास की कहानी बताती है. लेकिन फिर भी संदेह उत्पन्न होता है कि क्या फिल्म में दिखाई जाने वाली कहानी इतिहास का सहारा लेकर सिर्फ कहानी कहलाएगी, या फिर उसी इतिहास के कुछ कड़वे सच में सामने बाहर लाए जाएंगे. (Credit- Pinterest)

6 / 10
फिल्म के डायरेक्टर और लेखर दोनों केतन मेहता हैं. फिल्म भंसाली प्रोडक्शंस और माया मूवीज के बैनर तले बन रही है. सोमनाथ मंदिर गुजरात में है और यह हिंदू धर्म का पवित्र जगह है. इतिहास बताता है कि 1026 में महमूद गजनवी ने मंदिर पर आक्रमण किया.(Credit- Pinterest)

7 / 10
जब महमूद गजनवी ने मंदिर पर आक्रमण किया, तब वहां पर कई निर्दोष लोगों को मारा और बहुत सारा सोना-चांदी लूटा. मंदिर में शिवलिंग था, जिसे वह तोड़ना चाहता था. लेकिन मंदिर कई बार टूटा और फिर बना. आज का सोमनाथ मंदिर 1951 में दोबारा बनाया गया. (Credit- Pinterest)

8 / 10
बता दें कि फिल्म असली घटना पर आधारित है, लेकिन बॉलीवुड फिल्में अक्सर कहानी में बदलाव करती हैं. जैसे पद्मावत में भंसाली ने कुछ हिस्से बदले थे, जिससे विवाद हुआ. 'जय सोमनाथ' में भी ड्रामा, गाने और हीरो-हीरोइन जोड़े जा सकते हैं. असली इतिहास में महमूद का हमला हुआ, लेकिन फिल्म में भावनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा सकता है. (Credit- Pinterest)

9 / 10
हालांकि, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दोनों की तरफ से इससे जुड़ी कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. लेकिन वीडियों में दिखाए गए दृश्य से यही समझ आया कि भंसाली उस समय को अपनी फिल्म में जरूर हूबहू दिखाने का प्रयास करेंगे. यही गुण उनकी फिल्म को खास बनाता है. (Credit- Pinterest)

10 / 10
इतिहास से जुड़ी फिल्में अक्सर विवादों में आती हैं. वहीं संजय लीला भंसाली की फिल्मों में जैसे पद्मावत फिल्म का विवाद को काफी ज्यादा बढ़ गया था. क्योंकि इतिहास सिर्फ जीवन का भूतकाल नहीं होता, बल्कि कई समाज और लोगों के उस भूत से भावनाएं जुड़ी होती हैं, जिससे वे आहत हो सकते हैं. इसीलिए इतिहास से जुड़ी फिल्मों को ज्यादा सावधानी के साथ बनाया जाता है. (Credit- Pinterest)