
1 / 13
Rashifal 25 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दशमी तिथि रहेगी. साथ ही ज्वालामुखी योग, आडल योग, विष्कुम्भ योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और प्रीति योग रहेगा. चलिए अब जानते हैं 25 फरवरी 2026, गणेश जी को समर्पित बुधवार के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में.

2 / 13
मेष राशि (Aries)- दिन खत्म होने से पहले मेष राशि वालों को राहत की सांस मिलेगी क्योंकि सेहत में सुधार होगा और सही-सलामत आप घर आ जाएंगे. हालांकि, खर्चा जरूर होगा. घर वालों का दिनभर साथ मिलेगा.

3 / 13
वृषभ राशि (Taurus)- समय पर सही काम के होने से पूरे दिन वृषभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा. इसके अलावा छोटी दूरी की सुखद यात्रा का भी 25 फरवरी 2026 को योग है.

4 / 13
मिथुन राशि (Gemini)- खर्चों में कमी आने से मानसिक शांति मिलेगी. इसके अलावा घर वालों के सहयोग से कोई काम पूरा होगा. यात्रा करने के लिए 25 फरवरी 2026 का दिन मिथुन राशि वालों के लिए शुभ है.

5 / 13
कर्क राशि (Cancer)- वैवाहिक जीवन में उत्पन्न अशांति खत्म होगी और रिश्तों में प्यार का फूल खिलेगा. इसके अलावा धन लाभ होने के भी दिन खत्म होने से पहले योग हैं.

6 / 13
सिंह राशि (Leo)- अहंकार के बढ़ने से रिश्तों में 25 फरवरी 2026 को कड़वाहट आ सकती है. इसके अलावा जल्दबाजी में लिए गए कारोबारी फैसलों के कारण कारोबारियों को पछतावा होगा. बुधवार को आर्थिक हानि होने के भी योग बन रहे हैं.

7 / 13
कन्या राशि (Virgo)- जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद होने से विवाहित जातकों के घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा. बता दें कि बड़े आर्थिक फैसले लेने के लिए 25 फरवरी 2026 का दिन शुभ नहीं है.

8 / 13
तुला राशि (Libra)- संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी. हालांकि, ज्यादा मानसिक तनाव के कारण आप भी तगड़े बीमार पड़ सकते हैं. छोटी दूरी की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए ये दिन आपके हक में रहेगा.

9 / 13
वृश्चिक राशि (Scorpio)- बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा. सोच-समझकर किए गए निवेश से 25 फरवरी 2026 को नुकसान नहीं होगा. अविवाहित लोगों के लिए किसी खास रिश्तेदार के घर से रिश्ता आ सकता है.

10 / 13
धनु राशि (Sagittarius)- बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी, जिस कारण किसी भी काम में सफलता नहीं मिलेगी. रिश्ते से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, अन्यथा जीवनभर पछतावा होगा.

11 / 13
मकर राशि (Capricorn)- निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर नहीं लिए गए तो लंबे वक्त तक नुकसान होगा. इसके अलावा घर में अशांति का माहौल रहेगा. नई चीजों की खरीदारी या पुरानी चीजों को बेचने के लिए 25 फरवरी 2026 का दिन मकर राशि वालों के लिए शुभ है.

12 / 13
कुंभ राशि (Aquarius)- दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी. पति का साथ और समय मिलने से विवाहित जातक खुश रहेंगे. हालांकि, कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी होगी.

13 / 13
मीन राशि (Pisces)- धन लाभ होने से मीन राशि के लोगों का 25 फरवरी 2026 को मन खुश रहेगा. अगर आप अपने परिवार के लोगों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले रहे हैं तो आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)