
1 / 9
रामानंद सागर की 'रामायण' का हर किरदार आज भी लोगों के जहन में है. फिर चाहे वो राम हों या फिर सीता. यहां तक कि हनुमान और लक्ष्मण समेत अंगद और मेघनाद और रावण को भी लोगों ने काफी पसंद किया. इसका हर किरदार यादगार रहा.

2 / 9
रामानंद सागर की 'रामायण' आज भी फैंस के दिलों में खास जगह बना रखा है. कोविड-19 महामारी में जब इसे दोबारा से ऑनएयर किया गया तो लोगों ने इस पर सालों बाद भी खूब प्यार लुटाया था. ऐसे में चलिए आज आपको इस सीरियल से पॉपुलर हुए उन कालाकारों के बारे में बताते हैं, जो दुनिया को छोड़ गए हैं. (Photo- Social Media)

3 / 9
एक्ट्रेस ललिता पवार को 'रामायण' में मंथरा के किरदार में देखा गया था. इस सीरियल में उन्होंने इस किरदार को बहुत ही बखूबी से निभाया था और वो घर-घर मंथरा के रूप में ही लोकप्रिय हुई थीं. उनका निधन 24 फरवरी, 1988 को मुंह के कैंसर की वजह से हुई थी. (Photo- Social Media)

4 / 9
'रामायण' में महाराजा दशरथ के महामंत्री के रोल में चंद्रशेखर वैद्य नजर आए थे. वो लंबी बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते साल 2021 में वो दुनिया को अलविदा कह गए. (Photo- Social Media)

5 / 9
एक्टर श्याम सुंदर कलानी ने 'रामायण' में सुग्रीम का रोल प्ले किया था. वह कैंसर की वजह से जिंदगी की जंग हार गए. उन्होंने 6 अप्रैल 2020 को अंतिम सांस ली थी. (Photo- Social Media)

6 / 9
'रामायण' में रावण की भूमिका को काफी पसंद किया गया था. उनके साथ ही भाई विभीषण का किरदार भी काफी फेमस हुआ था. इस रोल को मुकेश रावल ने प्ले किया था. उनका शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया था. अब तक उनकी मौत की गुत्थी का पता नहीं चल पाया था कि आखिर उन्होंने खुदकुशी की थी या फिर हादसा था. उनका शव 15 नवंबर, 2016 को ट्रैक पर मिला था. (Photo- Social Media)

7 / 9
'रामायण' के एक और यादगार किरदार में से 'रावण' की भूमिका रही. इसे अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था. रावण के किरदार में उनकी छवि सभी की नजरों में घूमने लगी थी. उन्होंने अपनी अदायकी से इस किरदार को पर्दे पर जिंदा कर दिया था. उनकी मौत 6 अक्टूबर, 2021 को हो गई थी. (Photo- Social Media)

8 / 9
'रामायण' में मेघनाद का रोल प्ले करने वाले एक्टर का नाम वियज अरोड़ा है. वो आज भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन, उनके किरदार को आज भी याद किया जाता है. 2 फरवरी, 2007 को उनका कैंसर की वजह से निधन हो गया था. (Photo- Social Media)

9 / 9
रामानंद सागर की 'रामायण' के यादगार किरदारों में से एक हनुमान का भी रोल रहा है, जिसे दारा सिंह ने प्ले किया था. जब भी हनुमान की बात होती है तो सबसे उनका ही चेहरा सामने आते है, जिसे उन्होंने प्ले किया था. उनकी भी लोग भगवान के जैसे ही पूजा करने लगे थे. दारा सिंह का 12 जुलाई, 2012 को निधन हुआ था. (Photo- Social Media)