
1 / 9
Radhika Apte Sister Midnight: कुछ फिल्मों को देखने के लिए ओपन माइंडेड होने की जरूरत पड़ती है. ऐसी फिल्मों में उठाए गए मुद्दे आपको दिमाग हिला सकती हैं. ऐसी ही 2024 में रिलीज हुई Radhika Apte की फिल्म है, जिसे देखकर आप खुद से कई सवाल कर बैठेंगे. इसमें कई बोल्ड और खतरनाक सीन्स आपको परेशान भी कर सकते हैं.

2 / 9
Radhika Apte की एक्टिंग के कई दीवाने हैं. उनकी नेचुरल एक्टिंग लोगों का मन जीत लेती है. ऐसी ही कलाकारी उन्होंने इस साइको फिल्म में भी दिखाई, जिसमें कुछ अजीबो गरीब सीन्स ने दर्शकों को थोड़ी देर के लिए डिस्टर्ब तक कर दिया.

3 / 9
उनकी इस नई फिल्म में कमाल कर दिया. फिल्म का नाम है Sister Midnight. यह 2024 की डार्क कॉमेडी और थ्रिलर फिल्म है, जिसे करण कंधारी ने डायरेक्ट किया है. इसमें राधिका आप्टे इसमें उमा नाम की महिला का रोल निभाती हैं.

4 / 9
यह फिल्म अरेंज्ड मैरिज की कहानी पर आधारित है. लेकिन इसे बड़े डरावने तरीके से फिल्मांतरित किया गया है. फिल्म की कहानी में उमा एक छोटे शहर की लड़की है. शादी के बाद मुंबई आती है. लेकिन घरेलू जीवन उससे बिल्कुल नहीं जमता. पति कमजोर है, पड़ोसी परेशान करते हैं, गर्मी और शोर से तंग आ जाती है.

5 / 9
उमा बस घर की चारदीवारी से बाहर निकलना चाहती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वह अपनी आजादी के लिए लड़ती है. लेकिन तभी यह लड़ाई बहुत अजीब और खतरनाक मोड़ ले लेती है. फिल्म में उमा का रोल ट्रांसफॉर्मेशन देखकर आपको रोंगटे खड़े हो सकते हैं.

6 / 9
वह रात में बाहर निकलती है. जंगली जानवरों जैसा व्यवहार करती है. खून पीने जैसी भूख जागती है. वह पक्षियों और चूहों के सिर खाती है. उनके कटे हुए शरीर को बिस्तर के नीचे रखती है. सब्जियां खाने पर उल्टी कर देती है. यह सब देखकर लगता है कि खून का नशा उसके सिर चढ़ गया है. राधिका आप्टे ने इस रोल में बहुत बोल्ड सीन किए हैं.

7 / 9
कुछ सीन में न्यूडिटी भी है, जो फिल्म को और इंटेंस बनाती है. सेंसर बोर्ड ने भी कुछ कट्स किए, लेकिन फिर भी फिल्म की पावर कम नहीं हुई. राधिका आप्टे ने पहले भी कई बोल्ड फिल्में की हैं, जैसे Parched. लेकिन Sister Midnight में उन्होंने सारी हदें पार कर दीं.

8 / 9
उनका परफॉर्मेंस इतना जबरदस्त है कि दर्शक फिल्म से चिपक जाते हैं. फिल्म में डार्क कॉमेडी है, लेकिन थ्रिलर और हॉरर का तड़का भी है. यह मैरिज के प्रेशर, औरत की आजादी और समाज की बेड़ियों पर तंज कसती है. ट्रेलर देखकर ही रोमांच हो जाता है.

9 / 9
अगर आप कुछ नया और अलग देखना चाहते हैं, तो Sister Midnight जरूर देखें. यह फिल्म राधिका आप्टे की ताकत दिखाती है. डायरेक्टर करण कंधारी का डेब्यू फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया. यह मुंबई की रातों की डरावनी दुनिया दिखाती है. खून, जंगलीपन और बोल्डनेस से भरी यह थ्रिलर आपके रोंगटे खड़े कर देगी.