
1 / 9
फिल्म इंडस्ट्री की बहुत सी फिल्में ऐसी होती हैं जिनकी अनाउंसमेंट तो हो जाती हैं, लेकिन बाद में ये फिल्में टल जाती हैं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो अनाउंसमेंट के 11 साल बाद बनी थी. इस फिल्म की स्टारकास्ट को भी कई बार बदला गया था. वहीं फिल्म के गाने इतने मशहूर हुए थे कि हर गली और नुक्कड़ पर ये गाने सुनाई देते थे.

2 / 9
बॉलीवुड की इस फिल्म में प्रीति जिंटा, अर्जुन रामपाल, महिमा चौधरी और जिमी शेरगिल लीड रोल में हैं. इन सितारों से सजी 'दिल है तुम्हारा' नाम की इस फिल्म के गानों ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था.

3 / 9
फिल्म के गाने 'दिल लगा लिया', 'दिल है तुम्हारा', 'कसम खाके कहो' और 'ओ साहिबा ओ साहिबा' इतने हिट हुए थे कि ये गाने हर गली और नुक्कड़ में सुनाई देते थे. इस फिल्म का म्यूजिक नदीम श्रवण ने दिया था.

4 / 9
प्रीति जिंटा की इस फिल्म के गाने भले ही सुपरहिट रहे हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ऐवरेज रही थी. हालांकि बाद में जब ये टीवी पर आई तो ये फिल्म ऑडियंस की फेवरेट बन गई और आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई.

5 / 9
इस फिल्म को बनाने के पीछे भी एक काफी रोचक किस्सा है. दरअसल राजकुमार संतोषी ने इस फिल्म की कहानी को पहले ही लिख लिया था. वहीं फिल्म की अनाउंसमेंट साल 1991 में हो चुकी थी.

6 / 9
मेकर्स इस फिल्म को माधुरी दीक्षित, सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के साथ बनाना चाहते थे. लेकिन उनके साथ ये फिल्म नहीं बन सकी. बाद में इस फिल्म से सलमान खान और मीनाक्षी शेषाद्रि को जोड़ा गया और इस जोड़ी के साथ भी ये फिल्म नहीं बन सकी.

7 / 9
वहीं सलमान खान से पहले इस फिल्म के लिए ऋषि कपूर को अप्रोच किया गया था और इस फिल्म का नाम 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' रखा गया था. हालांकि बाद में इसका टाइटल 'दिल है तुम्हारा' कर दिया गया. लेकिन फिल्म की शूटिंग बार-बार टलती ही रही.

8 / 9
साल 1995 में राजकुमार संतोषी ने इस फिल्म को फिर से बनाने का सोचा और इस बार उन्होंने शाहरुख खान, संजय कपूर और ऐश्वर्या राय को कास्ट करने के बारे में सोचा. लेकिन बार-बार फिल्म को टल ही रही थी और ये बन ही नहीं पा रही थी.

9 / 9
आखिर में साल 2002 में फाइनली फिल्म को बनाया गया और इसमें प्रीति जिंटा, महिमा चौधरी, जिमी शेरगिल और अर्जुन रामपाल को कास्ट किया गया. फिल्म को कुंदन शाह ने डायरेक्ट किया और ऑडियंस को भी ये फिल्म काफी पसंद आई.