
1 / 9
क्या 2020 का वो डरावना मंजर फिर लौटेगा? भारत में Lockdown की खबरों ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है। ईरान युद्ध और हॉर्मुज संकट के बीच क्या वाकई थम जाएगी देश की रफ्तार? प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में देश को क्या भरोसा दिलाया? अफवाह और हकीकत के बीच का अंतर समझिए हमारी इस विशेष रिपोर्ट में।
क्यों अचानक ट्रेंड होने लगा #Lockdown2026?

2 / 9
पिछले 24 घंटों में "Lockdown in India" सर्च में भारी उछाल आया है। लोग डर रहे हैं कि क्या 6 साल पहले (24 मार्च 2020) जैसी स्थिति फिर पैदा होगी? लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह केवल एक पुरानी याद और आशंका मात्र है।
कोरोना का खतरा टला, अब युद्ध की चिंता

3 / 9
भारत में कोविड-19 का खतरा अब न के बराबर है (फरवरी तक मात्र 7 एक्टिव केस)। लेकिन 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान युद्ध ने नई चिंता पैदा की है। लोग सर्च कर रहे हैं कि क्या 'युद्ध' के कारण देश में तालाबंदी (Lockdown due to war) होगी?
पीएम मोदी का संसद में बड़ा बयान

4 / 9
बजट सत्र के दौरान पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि सरकार दुनिया के किसी भी संकट का बोझ भारतीय किसानों और आम जनता पर नहीं पड़ने देगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सप्लाई चेन को सुरक्षित रखने के लिए भारत पूरी तरह तैयार है।
क्या हॉर्मुज संकट से रुक जाएगी देश की रफ्तार?

5 / 9
दुनिया का 20% तेल इसी रास्ते से आता है। युद्ध के कारण यहां सप्लाई बाधित हुई है, लेकिन पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब तेल के लिए 27 नहीं बल्कि 41 देशों पर निर्भर है। यानी सप्लाई रुकने का खतरा कम है।
लॉकडाउन की जरूरत नहीं, पैनिक न करें

6 / 9
सरकार ने बार-बार कहा है कि देश में तेल और गैस का पर्याप्त भंडार (Storage) मौजूद है। इसलिए किसी भी तरह के 'पैनिक' या लॉकडाउन जैसी स्थिति की कोई संभावना नहीं है। सरकार ने केवल संसाधनों के 'सतर्क उपयोग' की अपील की है।
24 मार्च की वो पुरानी याद

7 / 9
24 मार्च को देशभर में लॉकडाउन की घोषणा की बरसी थी। सर्च में उछाल का एक बड़ा कारण यह 'तारीख' भी है। लोग उस दौर की यादें साझा कर रहे थे, जिसे इंटरनेट एल्गोरिदम ने 'ट्रेंड' बना दिया।
भारत की रणनीतिक तैयारी है मजबूत

8 / 9
पीएम मोदी ने देश को भरोसा दिलाया कि पिछले 11 सालों में भारत ने ऐसे संकटों से लड़ने की शक्ति विकसित की है। हमारे पास कच्चा तेल और ईंधन का पर्याप्त बैकअप है, जिससे देश की रफ्तार नहीं थमेगी।
अफवाहों से बचें, सुरक्षित रहें

9 / 9
वर्तमान में भारत में किसी भी प्रकार के लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है। युद्ध वैश्विक चिंता जरूर है, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था और सप्लाई चेन को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने 'प्लान-बी' तैयार कर रखा है।