
1 / 7
Pan Card 2.0 Scam: आजकल देश में पैन कार्ड को लेकर धोखाधड़ी चल रही है। ईमेल या व्हाट्सऐप पर फर्जी लिंक भेजकर ई-पैन कार्ड डाउनलोड कराकर फ्रॉड किया जा रहा है। बैंक अकाउंट से पैसे निकाले जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि एक लिंक पर क्लिक करने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए आपको पैन कार्ड 2.0 स्कैम के बारे में पता होना चाहिए और इससे अलर्ट रहने की भी जरूरत है।

2 / 7
बता दें कि आधार कार्ड की तरह पैन कार्ड भी जरूरी डॉक्यूमेंट है। बिजनेस, ट्रांजेक्शन और इनकम टैक्स समेत कई कामों के लिए पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। हाल ही में केंद्र सरकार ने ई-पैन कार्ड को लॉन्च किया, जिसके लिए अप्लाई करने के बाद ई-मेल पर पैन कार्ड 2.0 डाउनलोड का मैसेज आता है, लेकिन सरकारी अपडेट का फायदा उठाकर साइबर क्राइम करने वाले फर्जी ईमेल या व्हाट्सऐप मैसेज भेजकर मैलवेयर इंस्टॉल कराकर खाते पैसे निकाल रहे हैं।

3 / 7
बता दें कि ठगी करने वाले गिरोह ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए ठीक वैसा ही मैसेज भेजते हैं, जैसा सरकार भेजती है। इसलिए वह मैसेज आपको सरकारी मैसेज लग सकता है। इसमें दावा किया जाता है कि आपका पुराना पैन कार्ड अमान्य होने वाला है। इसलिए नया डिजिटल पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं, लैपटॉप या डिवाइस में मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है, जिसके लैपटॉप-डिवाइस का कंट्रोल ठग के हाथ में चला जाता है।

4 / 7
जब लैपटॉप-डिवाइस का कंट्रोल ठग के हाथ में पहुंच जाता है तो वह न सिर्फ बैंक अकाउंट तक पहुंच जाता है, बल्कि प्राइवेट और पर्सनल चीजें भी उसके हाथ में चली जाती हैं। आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, OTP तक वह हासिल कर सकता है। जिसके जरिए वह बैंक से आपके नाम पर फर्जी लोन ले सकता है। आपके नाम से GST रजिस्ट्रेशन कराकर टैक्स की चोरी या मनी लॉन्ड्रिंग कर सकता है। सोशल मीडिया अकाउंट्स तक पहुंचकर आपके नाम से आपके अपनों को मैसेज भेज सकता है।

5 / 7
ऐसे में जरूरी है कि लोगों को असली और नकली मैसेज की पहचान होनी चाहिए और असली-नकली कैसे पहचाना जाए? इसके लिए आपको पता होना चाहिए कि आयकर विभाग या कोई भी सरकारी संस्था सीधे ईमेल या व्हाट्सऐप मैसेज पर लिंक भेजकर आपकी पर्सनल जानकारी या बैंकिंग डिटेल नहीं मांगती और न ही OTP की डिमांड करती है। दूसरी पहचान यह है कि सरकारी वेबसाइट की पहचान उसके डोमेन से करें। सरकार ईमेल ID (.gov.in) पर खत्म होती है। स्पेलिंग गलत है तो निश्चित रूप से वह फ्रॉड है।

6 / 7
अगर ईमेल ID संदिग्ध लगे तो तुरंत उस मैसेज को स्पैम मैसेज रिपोर्ट करें। गलती से लिंक पर क्लिक हो जाए तो बैंक से कॉन्टैक्ट करके अकाउंट फ्रीज कराएं। ईमेल, ऑनलाइन बैंक अकाउंट, सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड तुरंत बदल दें। साइबर फ्रॉड या PAN 2.0 जैसे फर्जी ईमेल या मैसेज की शिकायत तुरंत भारत सरकार के पोर्टल https://www.cybercrime.gov.in/ पर ऑनलाइन कंप्लेट देकर करें। इस प्लेटफॉर्म पर आई शिकायत पर तुंरत कार्रवाई की जाती है।

7 / 7
बता दें कि ई-पैन कार्ड में क्यूआर कोड होगा, जिसे स्कैन करके कार्ड होल्डर का नाम, बर्थ डेअ और पैन कार्ड नंबर वेरिफाई किया जाएगा। पैन 2.0 के आधार पर मिलने वाली सभी सर्विस इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पोर्टल पर उपलब्ध हैं। नया पैन कार्ड डिजिटल होगा और सरकार की ओर से इसे ई-पैन के रूप में ईमेल पर सेंड किया जाएगा। फिजिकल कार्ड के लिए 50 रुपये फीस देनी पड़ेगी। वहीं बेशक नया पैन कार्ड ले लेंगे, लेकिन मौजूदा फिजिकल पैन कार्ड भी मान्य रहेगा।