
1 / 6
March 2026 OTT Releases: मार्च के महीने में ओटीटी यूजर्स की मौज होने वाली है. एक से बढ़कर एक फिल्में ओटीटी पर रिलीज होंगी. इसमें एक्शन, क्राइम, मिस्ट्री, रोमांस और इमोशनल ड्रामा जैसी फिल्में शामिल होंगी. 'मर्दानी 3' से 'सूबेदार' जैसी एक्शन से भरपूर फिल्मों का मनोरंज घर बैठे ओटीटी यूजर्स उठा सकेंगे. चलिए बताते हैं मार्च में ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. देखिए लिस्ट...

2 / 6
मिस्ट्री और एडवेंचर के शौकीन हैं तो मार्च के पहले हफ्ते में 'यंग शेरलॉक' जैसी सीरीज को रिलीज किया गया जाएगा. इसका निर्देशन रिची ने किया है और फिएंस टिफिन स्टारर 'यंग शेरलॉक' आने वाली है, जिसे 4 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो से रिलीज किया जाएगा. ये 8 एपिसोड वाली सीरीज है. (Photo- IMDb)

3 / 6
विनीत सिंह को ओटीटी से पॉपुलैरिटी मिली. ऐसे में अब वो मार्च में 'हेलो बच्चों' लेकर आ रहे हैं, जिसमें एक दिलचस्प कहानी देखने के लिए मिलने वाली है. ये एक बेहतरीन सीरीज बताई जा रही है. इसमें बच्चों को एग्जाम की तैयारी और उस समय होने वाली फाइनेंशियल दिक्कतों को दिखाया गया है. ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 6 मार्च को रिलीज की जाएगी. (Photo- IMDb)

4 / 6
साउथ सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए मार्च एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म रिलीज हो रही है, जिसमें अभिशन जीविंथ और अनस्वरा राजन लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक जोड़े की ब्लाइंड डेट के इर्द-गिर्द घूमती है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी. इसे 6 मार्च से स्ट्रीम किया जाएगा. (Photo- IMDb)

5 / 6
अनिल कपूर एक बार फिर से एक्शन अवतार में लंबे समय के बाद पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं. अनिल कपूर का ऐसा अवतार 60 की उम्र में देखने के लिए मिलने वाला है, जो कि काफी एक्साइटेड करने वाला है. ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 5 मार्च को स्ट्रीम किया जा सकता है. (Photo- IMDb)

6 / 6
क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 3' की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. फिल्म को थिएटर पर 30 जनवरी को रिलीज किया गया था. ऐसे में अब इस फिल्म का ओटीटी यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म को घर बैठे मार्च में देख सकते हैं. ये 27 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी. (Photo- IMDb)