
1 / 10
Vicky Kaushal Katrina Kaif Marriage Compatibility:महाशिवरात्री आने वाली है, जब भगवान शंकर और पार्वती ने एक दूसरे का साथ विवाह किया. जोड़ियों के मामले में शिव-पार्वती की जोड़ी हमेशा शुभ मानी गई है. बॉलीवुड में भी ऐसी ही एक जोड़ी है, जो कि बिल्कुल शिव पार्वती जैसी पवित्र है. इन 2 मूलांकों का मिलन बिल्कुल शिव-पार्वती के संगम जैसा सुंदर होता है. आइए जानते हैं.

2 / 10
अंक ज्योतिष बहुत पुरानी विद्या है. जीवन में आने वाले अंक आपके मूड और स्वभाव को बहुत प्रभावित करते हैं. इसमें मूलांक के जरिए आप व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से जान सकते हैं. इसके जरिए आप कपल्स के बीच की सामंजस्यता को भी परख सकते हैं. (Credit- Pinterest)

3 / 10
15 फरवरी को महाशिवरात्रि है. हर कोई महादेव और गौरा मां के विवाह का उत्सव मनाने वाला है. बता दें कि शिव-पार्वती का संबंध बहुत पवित्र और सुंदर माना जाता है. हर कोई उनके जैसा संबंध चाहता है. ऐसा प्रेम और सम्मान बहुत भाग्यशाली लोगों को मिलता है. (Credit- Pinterest)

4 / 10
हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई ऐसी खूबसूरत जोड़ियां मौजूद हैं, जिनके बीच का प्यार देखकर स्वर्ग के देवता भी लजा जाएं. लेकिन उनमें से भी सबसे ज्यादा प्याकी जोड़ी विक्की कौशल और कटरीना कैफ की है. इन दोनों के बीच का प्यार अटूट और बेहद खूबसूरत है. (Credit- Pinterest)

5 / 10
विक्की भारतीय पंजाबी मूल के, तो वहीं कटरीना विदेशी हैं. लेकिन भारतीय एक्ट्रेस होने के कारण उनके अंदर भारत के लिए सम्मान और प्रेम है. एज गैप और कल्चर गैप होने के बावजूद भी दोनों का रिश्ता शिव-पार्वती जैसी पवित्र है. (Credit- Pinterest)

6 / 10
हाल ही में ये कपल माता-पिता भी बने हैं, जिसके बाद इनके जीवन में खुशियों की बहार आ गई. विक्की और कटरीना का मूलांक उनके बीच की बॉन्डिंग के पीछे का बड़ा कारण है. विक्की का मूलांक 7 और कटरीना का मूलांक 2 है. यह सबसे बढ़िया जोड़ होता है.(Credit- Pinterest)

7 / 10
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 7 कहलाता है. इन पर केतु का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है. वहीं जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 2 कहलाता है. इन लोगों पर चंद्रमा ग्रह का सबसे ज्यादा प्रभाव होता है. (Credit- Pinterest)

8 / 10
मूलांक 7 और मूलांक 2 की जोड़ी को सबसे अच्छी और पवित्र मानी जाती है. यह दोनों एक-दूसरे को पूरा करते हैं. 2 की भावनाएं और 7 की गहराई मिलकर एक मजबूत रिश्ता बनाती हैं. इसमें झगड़े कम होते हैं. समझ और सम्मान ज्यादा रहता है. इसलिए इनकी जोड़ी को शिव-पार्वती जैसा कहा जाता है, जहां एक ऊर्जा (शक्ति) और दूसरा चेतना (शिव) की तरह साथ निभाते हैं.(Credit- Pinterest)

9 / 10
विक्की का मूलांक 7 है और कटरीना का मूलांक 2 है. इनका रिश्ता बहुत गहरा और शांत है. दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. उनका प्रेम आध्यात्मिक लगता है, ठीक शिव-पार्वती की तरह. लोग कहते हैं कि उनकी जोड़ी में वही गहराई और स्थिरता है जो अंक ज्योतिष में 2 और 7 की जोड़ी को मिलती है. (Credit- Pinterest)

10 / 10
Disclaimer: यह लेख ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारियों की मदद से लिखा गया है. News24 इसमें बताए गए तथ्यों की पुष्टी नहीं करता. (Credit- Printerest)