
1 / 10
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक इतने स्पेशल होते हैं, कि उनकी किस्मत में राजसी ठाठ-बाट ऊपर से लिखकर आया होता है. लग्जरी आइटम्स और जीवन दोनों ही इन्हें खूब भाता है. यह लोग दिल से इमोशनल और प्यारे स्वभाव वाले होते हैं. साउथ के इस एक्टर का मूलांक यही है.

2 / 10
अंक ज्योतिष सदियों पुराना विज्ञान है. इसमें आपकी जन्म तारीख बड़ी महत्वपूर्ण होती है. इसके योग से आपका मूलांक निकाला जा सकता है, जिसे पर्सनालिटी नंबर भी कहते हैं. यह आपके स्वभाव और व्यवहार के बारे में बताता है.

3 / 10
मूलांक के जरिए आप व्यक्ति का स्वभाव और जीवन को जीने का तरीका, तुरंत समझ सकते हैं. क्योंकि व्यक्ति अपने स्वभाव के अनुसार ही जीवन जीता है. हर मूलांक किसी विशेष ग्रह से प्रभावित होता है, जिसका एलिमेंट आपको उस जातक में सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा.

4 / 10
जैसे कि कुछ मूलांक वाले लोग, राजसी ठाठ-बाट और लग्जरी की तरफ झुकाव रखते हैं. मजे की बात है, इनकी जिंदगी में सुख और ऐशो आराम मिलता भी बहुत है. जैसे कि किसी भी जातक का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 को हुआ है, ऐसे लोगों का मूलांक 6 कहलाएगा.

5 / 10
इन लोगों पर शुक्र ग्रह का विशेष प्रभाव होता है. मूलांक 6 वाले लोग बहुत आकर्षक, कलात्मक और परिवार से प्यार करने वाले होते हैं. ये लोग राजसी ठाठ-बाट में रहना पसंद करते हैं. इनके पास बेहिसाब दौलत और ऐशो-आराम की जिंदगी होती है.

6 / 10
ये सुंदरता, फिल्म, कला और लग्जरी से जुड़े कामों में सफल होते हैं. ये लोग दूसरों की मदद करते हैं और घर-परिवार को बहुत महत्व देते हैं. इनकी जिंदगी में प्यार, सुख और धन की कमी नहीं रहती. लेकिन कभी-कभी ये ज्यादा भावुक हो जाते हैं.

7 / 10
यही लकी नंबर साउथ सुपरस्टार Nani का भी है. उनका जन्म आज यानी 24 फरवरी, 1984 को हुआ. आज उनका जन्मदिन है. ऐसे में उनके ऊपर शुक्र (Venus) ग्रह की विशेष कृपा है. एक्टर को ऐशो- आराम से जुड़ी चीजें काफी पसंद हैं.

8 / 10
नानी तेलुगु सिनेमा के बड़े स्टार हैं. वे अपनी फिल्मों में अच्छे अभिनय और सादगी से लोगों का दिल जीतते हैं. उनकी जिंदगी में सफलता, नाम और दौलत भरपूर है. वे राजसी अंदाज में रहते हैं और फैंस को बहुत पसंद आते हैं. न्यूमेरोलॉजी के अनुसार मूलांक 6 होने से ही वे फिल्म जगत में इतनी चमक दिखा रहे हैं.

9 / 10
नानी की मोस्ट अवेटड फिल्म The Paradise का नया गाना 'आया शेर' (Aaya Sher) रिलीज हो गया है. हालांकि, उनकी अन्य फिल्म जैसे श्याम सिंहा रॉय भी लोगों के बीच काफी फेमस हैं. पूरे भारत में उनकी काफी फैन फॉलोविंग है. यह लाइफस्टाइल उनके मूलांक की वजह से है.

10 / 10
Disclaimer: यह लेख ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारियों की मदद से लिखा गया है. News24 इसमें बताए गए तथ्यों की पुष्टी नहीं करता.