
1 / 11
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक खुद को बाहर से बड़ा कठोर दिखाने की कोशिश करते हैं, मगर अंदर से उतने ही कोमल और साफ हृदय के होते हैं. बॉलीवुड का ये सितारा भी इसी स्वभाव से बदनाम है, जबकि असलियत में वे बहुत ही नेक इंसान हैं.

2 / 11
अंक ज्योतिष बहुत पुराना शास्त्र है. इसके जरिए आप व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार के बारे में चुटकियों में जान सकते हैं. जीवन में आने वाला प्रत्येक अंक आपके भविष्य और स्वभाव को प्रभावित करता है, जिसमें सबसे प्रमुख मूलांक होता है. (Credit- Pinterest)

3 / 11
आपकी जन्मतिथि के योग से निकाले गया एक अंक मूलांक कहलाता है. हर मूलांक किसी न किसी ग्रह से प्रभावित होता है, जिससे व्यक्ति का स्वभाव निर्मित होता है. जैसे कि कुछ मूलांक बाहर से बड़े कठोर नजर आते हैं, मगर उनका दिल काफी सॉफ्ट होता है. (Credit- Pinterest)

4 / 11
बॉलीवुड का यह एक्टर भी कुछ इस तरह की बदनामी झेलता है. सभी उसे एरोगेंट या अड़ियल समझते हैं. लेकिन उसका दिल किसी भोले बच्चे की तरह है, जो कि जब हंसता है तो आंखों से आंसू निकल जाए. बच्चों को भी बहुत प्यार करता है. आइए जानते हैं इस कलाकार के बारे में. (Credit- Pinterest)

5 / 11
सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर, 1965 में हुआ था. वे बाहर से बड़े कठोर समझ में आते हैं. लेकिन अंदर से उनका दिल काफी नरम है. रफ एंड टफ पर्सनालिटी सिर्फ उनका बाहरी आवरण है, लेकिन अंदर से वे काफी दयालू और अच्छे इंसान हैं. (Credit- Pinterest)

6 / 11
वैसे तो सलमान खान का मूलांक 9 है. मगर उनके व्यवहार में मूलांक 8 का प्रभाव भी दिखता है. मूलांक 9 और शनि का मिश्रण व्यक्ति को ऊर्जा से भरता है. लेकिन धीरे धीरे जीवन में समझदारी आने के बाद सलमान का व्यवहार मूलांक 8 की तरह होने लगा. उन पर शनि देव की कृपा हुई. (Credit- Pinterest)

7 / 11
सलमान खान स्वभाव से मूलांक 9 और 8 का मिश्रण हैं. वे बाहर से रफ एंड टफ लगते हैं. अक्सर विवादों में नाम आता है, लोग उन्हें बदनाम कहते हैं. लेकिन अंदर से उनका दिल बहुत नरम है. वे गरीबों की मदद करते हैं. 'बीइंग ह्यूमन' संगठन के जरिए वे अस्पताल, स्कूल और कई अच्छे काम करते हैं. (Credit- Pinterest)

8 / 11
ये लोग बाहर से पत्थर की तरह कठोर लगते हैं. उनकी बातें सीधी और कभी-कभी कड़ी होती हैं. लोग उन्हें गुस्सैल या सख्त समझ लेते हैं. लेकिन सच यह है कि उनका दिल मोम की तरह नरम होता है. वे दूसरों की मदद चुपके से करते हैं. मुसीबत में ये सबसे पहले सहारा बनते हैं. ये लोग भावनाओं को बाहर नहीं दिखाते, लेकिन अंदर से बहुत संवेदनशील होते हैं. (Credit- Pinterest)

9 / 11
यह लोग न्यायप्रिय होते हैं और गलत के खिलाफ आवाज उठाते हैं. लेकिन कभी-कभी उनकी सख्ती के कारण लोग दूर हो जाते हैं. अगर वे अपनी भावनाओं को थोड़ा खुलकर दिखाएं, तो रिश्ते और मजबूत हो सकते हैं. (Credit- Pinterest)

10 / 11
सलमान खान के अंदर भी यही गुण देखे जाते हैं, जिसकी वजह से उनका बाहरी आवरण ही उनकी पहचान बन गया है. लेकिन वे कैमरा के पीछे कई लोगों की मदद करते हैं. कई स्ट्रगलिंग एक्टर्स को सलमान खान ने ही काम दिलाया है. (Credit- Pinterest)

11 / 11
Disclaimer: यह लेख ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारियों की मदद से लिखा गया है. News24 इसमें बताए गए तथ्यों की पुष्टी नहीं करता. (Credit- Pinterest)