
1 / 9
New OTT Releases this week (February 16-22, 2026): ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म और सीरीज को रिलीज किया जाता है. ऐसे में इस हफ्ते भी 10 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. इसमें एक तो कार्तिक आर्यन की फिल्म भी शामिल है. देखिए लिस्ट.

2 / 9
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडेय स्टारर फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' भी थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. ऐसे में देखना होगा कि ये ओटीटी पर कैसा परफॉर्म करती है. इसे प्राइम वीडियो पर 19 फरवरी, 2026 को रिलीज किया जाएगा. ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. (Photo-IMDb)

3 / 9
मलयालम फिल्म 'चटा पाचा' एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. इसे मलयालम के साथ ही तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में देख सकते हैं. इसके डायरेक्टर अदिवैत नायर हैं. 19 फरवरी, 2026 से ओटीटी पर देख सकते हैं. (Photo-IMDb)

4 / 9
इस लिस्ट में सनी लियोनी की फिल्म 'कैनेडी' भी शामिल है. ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो ओटीटी पर हिंदी में रिलीज की जाएगी. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं. फिल्म को 20 फरवरी, 2026 को स्ट्रीम किया जाएगा. इसके डायरेक्टर अनुराग कश्यप हैं. (Photo-IMDb)

5 / 9
तमिल फिल्म 'लकी: द सुपरस्टार' को 20 फरवरी, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा. इसे ओटीटी पर तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बंगाली के साथ ही मराठी भाषा में भी देख सकते हैं. ये एक कॉमेडी पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है. (Photo-IMDb)

6 / 9
कन्नड़ वेब सीरीज 'राक्षस' को जी5 पर देख सकते हैं. इसे 20 फरवरी, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा. ये सीरीज केवल कन्नड़ भाषा में ही रिलीज होगी. ये एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर सीरीज है. (Photo-IMDb)

7 / 9
Amos Alexander सस्पेंसफुल मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो सच्ची घटना Prathikalude Lokam पत्रकार Mary Philip और उसके कैमरामैन पर आधारित है. इसे 20 फरवरी, 2026 को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा. इसे सन नेक्स्ट पर देख सकते हैं. (Photo-IMDb)

8 / 9
'56 डेज' Catherine Ryan Howard की बेस्ट सेलिंग बुक पर आधारित है. ये एक सस्पेंसफुल सीरीज है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. सीरीज को 18 फरवरी, 2026 को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा. (Photo-IMDb)

9 / 9
नेटफ्लिक्स की डॉक्यू सीरीज Being Gordon Ramsay को 18 फरवरी, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. इसके 6 एपिसोड्स हैं. शेफ्स की लाइफ को दिखाया गया है. (Photo-IMDb)