
1 / 8
Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर अक्सर नई फिल्में ट्रेंड करती रहती हैं. इनमें कुछ फिल्में लेटेस्ट होती हैं तो वहीं कुछ काफी पुरानी भी होती हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्में बेस्ट चॉइस हैं. आज नेटफ्लिक्स की एक ऐसी ट्रेंडिंग फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो 24 साल पहले रिलीज हुई थी और आज भी ये नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. 2 घंटे 18 मिनट की इस फिल्म में आपको एक अनोखी प्रेम कहानी देखने को मिलेगी.

2 / 8
नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'साथिया' है. रानी मुखर्जी और विवेक ओबेरॉय स्टारर ये फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी. फिल्म में आपको अनोखी लव स्टोरी दिखाई देगी. वहीं प्यार भरी नोक-झोंक भी आपको खूब एंटरटेन करेगी.

3 / 8
फिल्म की कहानी सुहानी और आदित्य सहगल की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी की शुरुआत दोनों के बीच हुई एक लड़ाई से शुरू होती है. जहां एक लड़ाई में सुहानी घर छोड़कर चली जाती हैं और लापता हो जाती हैं.

4 / 8
पत्नी के लापता होने के बाद आदित्य टेंशन में आ जाता है और जगह-जगह जाकर उसे ढूंढने लगता है. इसी दौरान फिल्म की कहानी फ्लैशबैक में जाती है. साथ ही आदित्य और सुहानी की लव लाइफ के बारे में देखने को मिलता है.

5 / 8
दोनों की लव स्टोरी शुरू-शुरू में काफी अच्छी और स्ट्रॉन्ग होती है. वहीं दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हैं और शादी की बात अपने परिवार वालों से करते हैं, लेकिन सुहानी के घरवाले आदित्य से शादी करने के लिए नहीं मानते.

6 / 8
परिवार वालों के ना मानने के बाद दोनों भागकर शादी कर लेते हैं और मुंबई में शिफ्ट हो जाते हैं. इसके बाद दोनों की पारिवारिक लाइफ शुरू होती है. शुरुआत में सब कुछ ठीक होता है, लेकिन समय के साथ-साथ दोनों के झगड़े होने लगते हैं.

7 / 8
हालांकि झगड़ों के बाद भी दोनों के बीच प्यार खत्म नहीं होता. परिवार से दूर रहकर दोनों एक-दूसरे में ही खुशी ढूंढते हैं. क्लाइमैक्स में क्या होता है ये जानने के लिए आपको इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखना होगा.

8 / 8
फिल्म में आदित्य सहगल का किरदार विवेक ओबेरॉय ने निभाया है. वहीं सुहानी के किरदार में रानी मुखर्जी नजर आईं. दोनों की केमिस्ट्री को ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया था. कहानी के साथ-साथ फिल्म के गाने भी काफी पॉपुलर हुए थे. आज भी इसके गाने ऑडियंस के फेवरेट हैं.