
1 / 6
आपको हॉरर फिल्में देखने का शोक है, तो आज हम आपको 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. दरअसल इस फिल्म में आपको सुपरनैचुरल, साइकोलॉजिकल थ्रिलर देखने को मिलेगा. आप इन फिल्मों और सीरीज को घर बैठे आराम से देख सकता है. दरअसल हम आपको जिन मूवी और सीरीज के बारे में बता रहे हैं यह सब नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं.

2 / 6
लिस्ट में पहला नाम अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' का है. यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी. इस मूवी में आपको रहस्यमयी शख्स की कहानी दिखाई गई है, जो काफी डरती है. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ ज्योतिका, आर माधवन नजर आए थे. आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

3 / 6
दूसरे नंबर पर साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'मां' का नाम काबिज है इस फिल्म में काजोल देवगन नजर आई थी इस फिल्म में आपको एक बेटी की कहानी दिखाई गई है, जो एक खतरनाक श्राप चपेट में आ जाती है. आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

4 / 6
तीसरे स्थान पर साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'घोस्ट' का नाम शामिल है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. आपको बता दें कि यह एक ओरिजिनल हॉरर एंथोलॉजी फिल्म है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म में आपको चार अलग-अलग कहानियां देखने को मिलती है, जो दर्शकों को खूब पसंद आई थी.

5 / 6
चौथे नंबर पर फिल्म 'अंडर द शैडो' का नाम शामिल है यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी. इस मूवी को आईएमडीबी ने 6.8 की रेटिंग दी है. इतना ही नहीं इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि एक लड़की भूत की चपेट में आ जाती है.

6 / 6
लिस्ट में आखिरी नाम 'सिस्टर डेथ' का आता है इस फिल्म को साल 2023 में रिलीज किया गया था. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है. इतना ही नहीं इस फिल्म को IMDb ने 5.7 की रेटिंग भी दी है.