
1 / 7
Navpancham Yog 2026 Rashiifal: बुध-गुरु का नवपंचम योग तब बनता है जब बुध और गुरु आपस में 5वें या 9वें भाव के संबंध में स्थित होते हैं. चूंकि बुध बुद्धि, तर्क और व्यापार के कारक और गुरु ज्ञान, धन, भाग्य और धर्म के कारक ग्रह हैं, इसलिए ज्योतिष में इसे बड़ा संयोग इसलिए माना गया है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि यह योग बुद्धि और विवेक को सही दिशा देता है और निर्णय क्षमता को मजबूत करता है. चूंकि ग्रह को नवपंचम भाव की शक्ति प्राप्त होती है, जिसके कारण भाग्य का भरपूर साथ मिलता है और व्यक्ति को बिना रुकावट ज्यादा सफलता मिलती है.

2 / 7
द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 17 फरवरी, 2026 को 02:59 ए एम बजे से बुध और गुरु एक-दूसरे से 120° की कोणीय दूरी पर रहेंगे. ज्योतिष में यह कोणीय योग तब बनता है, जब बुध और गुरु एक-दूसरे नवें और पांचवें घर में बैठे होते हैं? बुध-गुरु के इस नवपंचम योग का असर यूं तो सभी राशियों पर व्यापक और काफी गहरा होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह उनकी किस्मत के दरवाजे खोलने वाला साबित हो सकता है.

3 / 7
वृषभ राशि (Taurus) - बुध-गुरु का नवपंचम योग आपके लिए धन और करियर दोनों में मजबूती लाएगा. कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी की सराहना होगी. व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं. आर्थिक फैसले लाभकारी साबित होंगे. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और जीवन में संतुलन बना रहेगा. निवेश या संपत्ति से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है.

4 / 7
मिथुन राशि (Gemini) - बुध आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह नवपंचम योग आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है. सोचने-समझने की क्षमता तेज होगी और निर्णय सही दिशा में जाएंगे. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनसे आपकी पहचान बनेगी. व्यापार में लाभ के संकेत हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. पढ़ाई, लेखन और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है. नए कॉन्टैक्ट्स बनेंगे, जो आगे चलकर करियर में बड़ा फायदा दिला सकते हैं.

5 / 7
कन्या राशि (Virgo) - यह योग आपके जीवन में स्थिरता और प्रगति लेकर आएगा. मेहनत का फल अब साफ दिखाई देगा. नौकरी में प्रमोशन या मनचाही भूमिका मिलने के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा. पुराने प्रयास अब सकारात्मक परिणाम देने लगेंगे.

6 / 7
धनु राशि (Sagittarius) - गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए नवपंचम योग आपके भाग्य को मजबूती देगा. लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे. करियर और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता के योग हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच बनेगी. यात्राओं से लाभ और नई दिशा मिलने की संभावना है.

7 / 7
मीन राशि (Pisces) - यह समय आपके लिए आत्मिक और भौतिक दोनों रूप से उन्नति देने वाला है. करियर में बदलाव के अच्छे मौके मिल सकते हैं. धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे और निवेश से लाभ होगा. शिक्षा, रिसर्च और आध्यात्म से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और मन शांत रहेगा. रुके हुए कार्यों में अचानक गति आने से राहत मिलेगी.