हाथियों में क्यों दुर्लभ माना जाता है जुड़वा बच्चों का जन्म? जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन, चौंक जाएंगे

उत्तराखंड का कॉर्बेट टाइगर रिजर्व अपनी जैव विविधता के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन इस बार यहां से जो तस्वीर सामने आई है, उसने पूरी दुनिया के वन्यजीव विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, कॉर्बेट के जंगलों में एक हथिनी अपने दो जुड़वा (Twins) नवजात शावकों के साथ घूमती हुई दिखाई दी है. इन दोनों छोटे बच्चों का अपनी मां के साथ जंगल में मस्ती करने और दूध पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

elephant
1 / 6

Advertisment

हथिनी के जुड़वा बच्चे

हथिनी के जुड़वा बच्चे2 / 6

9 मई को कॉर्बेट के बिजरानी रेंज के अंतर्गत आने वाले 'जड़पहाड़' क्षेत्र में वन कर्मियों ने इस हथिनी को दो बेहद छोटे नवजात बच्चों के साथ देखा. इसके बाद 12 और 13 मई को पार्क के गर्जिया टूरिज्म जोन में सफारी पर गए पर्यटकों और वन विभाग की टीमों को दोबारा यह खूबसूरत नजारा दिखा, जिसके बाद कई लोगों ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने कैमरों में कैद कर लिया.

विज्ञापन

हाथियों में क्यों महा-दुर्लभ माना जाता है जुड़वा बच्चा?

हाथियों में क्यों महा-दुर्लभ माना जाता है जुड़वा बच्चा?3 / 6

वन्यजीव विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के अनुसार, हाथियों के कुनबे में जुड़वा बच्चों का जन्म होना लाखों में एक मामला होता है. इसके पीछे मुख्य वैज्ञानिक कारण कई हैं-

लंबा गर्भकाल

लंबा गर्भकाल4 / 6

हथिनी का गर्भकाल दुनिया के सभी स्तनधारियों में सबसे लंबा यानी लगभग 22 महीने का होता है. इतने लंबे समय के बाद हथिनी सामान्यतः केवल एक ही बच्चे को जन्म देती है.

विज्ञापन

जीवित रहने की कम संभावना

जीवित रहने की कम संभावना 5 / 6

हाथियों में जुड़वा गर्भधारण के मामले बहुत कम होते हैं और यदि ऐसा हो भी जाए, तो जन्म के समय या तो एक बच्चा दम तोड़ देता है या फिर मां की जान को खतरा रहता है. कॉर्बेट पार्क में दोनों शावक पूरी तरह एक्टिव और स्वस्थ हैं, जो वन्यजीव संरक्षण और पार्क के अनुकूल वातावरण के लिहाज से एक बेहद सुखद और सकारात्मक संकेत है.

प्रशासन सेहत पर रख रहा नजर

प्रशासन सेहत पर रख रहा नजर6 / 6

कॉर्बेट नेशनल पार्क के डायरेक्टर साकेत बडोला ने इस दुर्लभ घटना की पुष्टि की और अपनी खुशी जाहिर की है. इस दौरान उन्होंने कहा, 'हाथियों में जुड़वा बच्चों का जन्म और दोनों का पूरी तरह स्वस्थ होना वास्तव में प्रकृति का एक अनोखा करिश्मा है. पार्क प्रशासन दोनों बच्चों और मां की सेहत पर पूरी नजर रख रहा है. वन विभाग के फ्रंटलाइन स्टाफ और गश्ती टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और पर्यटकों को इस परिवार के ज्यादा नजदीक न जाने दें, क्योंकि नवजात बच्चों की सुरक्षा को लेकर हथिनी इस समय काफी आक्रामक हो सकती है.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन