
1 / 13
WWE Elimination Chamber 2026 का आयोजन 28 फरवरी को शिकागो में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. शो में होने वाले मेंस और वुमेंस चैंबर मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. जो भी विजेता होगा, उसे रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. दोनों मैचों में बारह स्टार्स हिस्सा लेंगे. सभी मैच जीतने के लिए सारी हदें पार करने को तैयार हैं. सबसे बड़ी बात है कि स्टार्स के नाम तय हो चुके हैं. आइए आपको बताते हैं किन रेसलर्स को इस बार चैंबर मैच में लड़ने का मौका मिला है.

2 / 13
मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच में सबसे पहले क्वालिफाई करने वाले स्टार रैंडी ऑर्टन हैं. उन्होंने SmackDown के एपिसोड में सोलो सिकोआ और एलिस्टर ब्लैक को हराया था. ऑर्टन का चैंबर मैच में हमेशा प्रदर्शन बढ़िया रहा है.

3 / 13
एलए नाइट भी चैंबर मैच में अपना जलवा दिखाएंगे. उन्होंने 9 फरवरी को हुए Raw के एपिसोड में पेंटा और ऑस्टिन थ्योरी को हराकर एंट्री की थी. मैच में मास्क मैन ने आकर थ्योरी पर हमला कर दिया था. इसका फायदा ही नाइट को मिला और उन्होंने मैच जीत लिया.

4 / 13
कोडी रोड्स ने 13 फरवरी को हुए SmackDown के एपिसोड में जेकब फाटू और सैमी ज़ेन को हराकर चैंबर मैच में एंट्री की. इस मैच में ड्रू मैकइंटायर ने दखलअंदाजी कर दी थी. इसका फायदा कोडी को मिला और उन्होंने मैच जीत लिया.

5 / 13
जे'वॉन एवंस पहली बार अपने करियर में एलिमिनेशन चैंबर मैच में जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने 16 फरवरी को हुए Raw के एपिसोड में डॉमिनिक मिस्टीरियो और गुंथर को हराया था. मुकाबले में गुंथर के ऊपर ड्रेगन ली ने हमला कर दिया था.

6 / 13
ट्रिक विलियम्स भी पहली बार अपने करियर में चैंबर मैच का हिस्सा बनने जा रहे हैं. उन्होंने 20 फरवरी को SmackDown के एपिसोड में कार्मेलो हेज और डेमियन प्रीस्ट को हराकर मैच में क्वालिफाई किया था.

7 / 13
जे उसो को भी चैंबर मैच में कम्पीट करने का मौका मिला है. 23 फरवरी को हुए Raw के एपिसोड में उसो ने ब्रॉन्सन रीड और ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो को हराया था. मैच में रीड को इंजरी का सामना करना पड़ा और इसका फायदा उसो को मिल गया.

8 / 13
वुमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच में सबसे पहले क्वालिफाई करने वालीं स्टार टिफनी स्ट्रेटन हैं. उन्होंने SmackDown में चेल्सी ग्रीन और लैश लीजेंड को हराकर चैंबर मैच में अपनी जगह बनाई. टिफनी के पास रेसलमेनिया में जाने का अच्छा मौका है.

9 / 13
विमेंस टैग टीम चैंपियन रिया रिप्ली भी वुमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच में जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने आईवी नाईल और लायरा वैल्किरिया को एक शानदार मैच में हराकर चैंबर मैच में एंट्री की थी.

10 / 13
एलेक्सा ब्लिस ने भी वुमेंस चैंबर मैच के लिए क्वालिफाई किया है. उन्होंने 13 फरवरी को हुए SmackDown के एपिसोड में जूलिया और जेलिना वेगा को हराकर चैंबर मैच में एंट्री की थी. एलेक्सा मैच में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं.

11 / 13
ओस्का का भी चैंबर मैच में जलवा देखने को मिलेगा. 16 फरवरी को Raw के एपिसोड में उन्होंने बेली और नटालिया को हराया था. हार के बाद बेली काफी गुस्से में नज़र आई थीं. इस बार उन्हें मौका नहीं दिया गया है.

12 / 13
कियाना जेम्स ने इस बार सभी को चौंका दिया है. उन्होंने 20 फरवरी को हुए SmackDown के एपिसोड में नाया जैक्स और शार्लेट फ्लेयर को हराकर चैंबर मैच में एंट्री की. सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने दिग्गज फ्लेयर को पिन किया.

13 / 13
राकेल रॉड्रिगेज को भी वुमेंस चैंबर मैच में बवाल मचाने का मौका मिला है. उन्होंने 23 फरवरी को हुए Raw के एपिसोड में कायरी सेन और इयो स्काई को हराया. राकेल ने मुकाबले के अंत में सेन को पिन किया था.