
1 / 8
Grah Gochar: ज्योतिष में ग्रहों के गोचर यानी ट्रांजिट (Transit) को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि वे जन्मकुंडली पर उनका सीधा प्रभाव डालते हैं. गोचर यह बताते हैं कि किस अवधि में कौन-से फल सक्रिय होंगे और जीवन के किन क्षेत्रों में बदलाव आएगा. विशेष रूप से शनि, गुरु और राहु-केतु के गोचर को दीर्घकालिक और गहरे प्रभाव के कारण अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है. वहीं, सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल के प्रभाव जीवन को तुरंत प्रभावित करते हैं.

2 / 8
मार्च के बड़े ग्रह गोचर - ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मार्च 2026 में शनि, राहु और केतु गोचर कर अपनी चाल बदलेंगे, जिसका जीवन पर गहरा और व्यापक असर होगा. वहीं, इस माह में सूर्य और शुक्र का गोचर भी काफी प्रभावशाली होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 मार्च 2026 को रात में 1:01 बजे शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद, 15 मार्च 2026 को रात्रि रात में 1:08 बजे सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे. फिर, 21 मार्च 2026, शनिवार को शाम में 4:00 बजे शनि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय चरण से तृतीय चरण में प्रवेश करेंगे. वहीं, 29 मार्च 2026, रविवार को सुबह में 4:49 बजे राहु और केतु शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

3 / 8
मेष राशि (Aries) - इस महीने आपके करियर और आर्थिक क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे. शुक्र का मीन राशि में प्रवेश आपके पेशेवर संबंधों और सामाजिक संपर्कों में सुधार लाएगा. सूर्य का गोचर आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएगा. शनि की चाल में बदलाव से कुछ पुराने कार्यों में स्थिरता आएगी और मेहनत का फल मिलेगा. राहु-केतु का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश आपके विचारों और निर्णयों में स्पष्टता लाएगा. इस समय निवेश और नए प्रोजेक्ट्स में आगे बढ़ने के अच्छे योग हैं. परिवार और मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे, जिससे मानसिक संतुलन भी बना रहेगा. कुल मिलाकर, मेहनत और सतर्कता से आप तरक्की के रास्ते पर रहेंगे.

4 / 8
मिथुन राशि (Gemini) - मार्च में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में लाभ के योग हैं. शुक्र का प्रभाव से मित्र और सहकर्मी आपके साथ सहयोग करेंगे. सूर्य का गोचर स्वास्थ्य और ऊर्जा को बढ़ाएगा, जिससे काम में गति आएगी. शनि की चाल में बदलाव से योजनाओं में सुधार होगा और लंबी अवधि के फायदे दिखाई देंगे. राहु-केतु के परिवर्तन से मानसिक स्पष्टता आएगी और निर्णय लेने में मदद मिलेगी. इस माह में सोच-समझ कर निवेश और योजनाओं पर ध्यान दें, सफलता निश्चित है. परिवार और घर के मामलों में समझदारी और सहयोग से माह बहुत अच्छा रहेगा.

5 / 8
सिंह राशि (Leo) - इस महीने आपके करियर में तरक्की के अवसर बनेंगे. सूर्य का मीन में प्रवेश आपकी प्रतिष्ठा और कामकाजी क्षेत्र में पहचान बढ़ाएगा. शुक्र से सामाजिक और पेशेवर संबंध मजबूत होंगे. शनि की स्थिति में बदलाव से अनुशासन और समय प्रबंधन में सुधार होगा. राहु-केतु के प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सामने आएंगी और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी. इस समय नए विचारों और योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और नियमित दिनचर्या अपनाएं. कुल मिलाकर, मेहनत और सही रणनीति से आपको लाभ होगा.

6 / 8
तुला राशि (Libra) - मार्च 2026 में आपके लिए पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाने का समय है. शुक्र का गोचर प्रेम और साझेदारी में खुशहाली लाएगा. सूर्य का गोचर कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और अवसर देगा. शनि की चाल में बदलाव से पुराने अड़चनों से राहत मिलेगी और कार्य में स्थिरता आएगी. राहु-केतु के परिवर्तन से मन में स्पष्टता और लक्ष्य की दिशा तय होगी. इस महीने यात्रा और नए संपर्क लाभकारी रहेंगे. शिक्षा या प्रशिक्षण में आगे बढ़ने के लिए यह समय अनुकूल है. इस महीने समय पर निर्णय लेना और संयम बनाए रखना फायदेमंद रहेगा.

7 / 8
धनु राशि (Sagittarius) - इस महीने आपके लिए शिक्षा, यात्रा और करियर में लाभ के अवसर हैं. सूर्य का मीन में प्रवेश आत्मविश्वास और नई ऊर्जा लाएगा. शुक्र से पेशेवर संबंध मजबूत होंगे और व्यापार में सहयोग बढ़ेगा. शनि की चाल में बदलाव से मेहनत का स्थायी फल मिलेगा. राहु-केतु का प्रभाव मानसिक संतुलन और दूरदर्शिता बढ़ाएगा. इस माह में योजनाओं को ध्यान से लागू करें, सफलता मिलना निश्चित है. मित्रों और सहयोगियों से सकारात्मक मदद मिलेगी. घर में सुख-शांति बनी रहेगी.

8 / 8
कुंभ राशि (Aquarius) - मार्च में आपके करियर और आय के स्रोतों में सुधार होगा. शुक्र का गोचर लाभकारी संपर्क और सहकर्मियों से सहयोग बढ़ाएगा. सूर्य से आत्मविश्वास और कार्य में नई दिशा मिलेगी. शनि की चाल में बदलाव से पुराने कार्य पूरे होंगे और नई जिम्मेदारियां आएंगी. राहु-केतु के परिवर्तन से सोच-समझ कर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी. इस समय नए निवेश और साझेदारी लाभकारी होंगे. स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अनावश्यक तनाव से बचें. कुल मिलाकर यह समय मेहनत और रणनीति से लाभ का है.