
1 / 6
Mahashivratri 2026 Numerology Prediction: भगवान शिव और माता पार्वती के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि के दिन का खास महत्व होता है, जिसका व्रत साल 2026 में 15 फरवरी को रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि पर व्रत रखने और शिव-पार्वती जी की पूजा करने से पुण्य मिलता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है. गौरतलब है कि इस बार रविवार के दिन महाशिवरात्रि पड़ रही है. ऐसे में कुछ जन्मतिथि वालों को शिव जी के साथ-साथ सूर्य देव की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी क्योंकि रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है. यहां पर आप जान सकते हैं कि इस बार महाशिवरात्रि पर किन जन्मतिथि वालों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा. (Photo Credit- News24 Graphics)

2 / 6
मूलांक 1: किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं. अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस बार महाशिवरात्रि पर सूर्य देव के साथ-साथ शिव जी की भी विशेष कृपा मूलांक 1 वाले लोगों को प्राप्त होगी. इस पावन दिन न सिर्फ आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी, बल्कि अधूरे कामों को गति मिलने के भी योग हैं. (Photo Credit- Freepik)

3 / 6
मूलांक 3: जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 है. मूलांक 3 वालों के ऊपर शिव जी की विशेष कृपा रहती है. अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो 15 फरवरी 2026 यानी महाशिवरात्रि के दिन भी मूलांक 3 वालों को महादेव की विशेष कृपा से लाभ होगा. इसके अलावा सूर्य देव भी आपके अधूरे कामों को पूरा करने में मदद करेंगे. (Photo Credit- Freepik)

4 / 6
मूलांक 7: किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है, जिन पर शिव जी की विशेष कृपा रहती है. हालांकि, इस बार महाशिवरात्रि के दिन भी शिव जी की कृपा से मूलांक 7 वालों के बिगड़े काम बनेंगे. साथ ही सूर्य देव आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे और जरूरी कामों को पूरा करने में मदद करेंगे. (Photo Credit- Freepik)

5 / 6
मूलांक 9: किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है, जिन पर महादेव की विशेष कृपा रहती है. हालांकि, इस बार शिव जी के साथ-साथ सूर्य देव भी मूलांक 9 वालों पर महाशिवरात्रि के दिन मेहरबान होंगे. उम्मीद है कि दिनभर आपकी सेहत सही रहेगी. इसके अलावा आपके लाभ कमाने के लिए किए गए प्रयास भी सफल होंगे.

6 / 6
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (Photo Credit- Freepik)