सर्दियों में चेहरा रहेगा साफ और ग्लोइंग, सुबह से रात तक बस फॉलो करें ये आसान Skin Care Routine
सर्दियों को अभी ज्यादा वक्त नहीं, इसलिए अभी से सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बेजान, रूखे त्वचा की समस्या से बचा सकता है. आइए जानते हैं कैसे सर्दियों में भी आपकी स्किन रहेगी रहेगी ग्लोइंग?

सर्दियों में ठंडी हवाएं और कम नमी त्वचा की प्राकृतिक नमी को कम कर सकती हैं. इसका असर चेहरे पर रूखेपन, बेजानपन और ग्लो कम होने के रूप में दिखाई देता है, जिससे हर कोई परेशान हो जाता है. ऐसे में हम आपको ऐसा स्किन केयर रूटीन बताएंगे, जिसे रोजाना अपनाने से आप कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं.
सुबह की शुरुआत क्लींजर से करें
2 / 7सुबह उठने के बाद सबसे पहले चेहरे को क्लींजर से अच्छी तरह साफ करें. इससे रातभर की जमी गंदगी और तेल हटाने में मदद मिलती है. इसके बाद टोनर लगाएं और त्वचा के हिसाब से अच्छा मॉइश्चराइजर जरूर इस्तेमाल करें.
मॉइश्चराइजर के बाद सनस्क्रीन जरूरी
3 / 7सर्दियों में धूप हल्की लग सकती है, लेकिन स्किन केयर में सनस्क्रीन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. सुबह मॉइश्चराइजर लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाएं. जरूरत के मुताबिक इसे दोबारा लगाया जा सकता है, खासकर लंबे समय तक बाहर रहने पर अगर आपका ऑफिस या कॉलेज में आप ज्यादा बाहर नहीं निकलते हैं, तो एक बार ही काफी है.
रात में मेकअप हटाकर ही सोएं
4 / 7दिनभर चेहरे पर लगा मेकअप और धूल-मिट्टी रात में त्वचा पर नहीं रहने देना चाहिए. सोने से पहले मेकअप हटाकर क्लींजर से चेहरा को अच्छे से साफ करें. इसके बाद त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें, इससे स्किन को आराम मिलता है और स्किन ग्लोइंग हो पाती है.
महीने में मेकअप ब्रश जरूर साफ करें
5 / 7मेकअप ब्रश की सफाई भी स्किन केयर का जरूरी हिस्सा है. रोजाना ब्रश साफ करना मुश्किल हो सकता है, इसलिए महीने में कम से कम एक बार इन्हें अच्छी तरह जरूर साफ करें. इससे ब्रश पर जमा गंदगी को हटाने में मदद मिलेगी.
पानी, नींद और लिप बाम का रखें ध्यान
6 / 7सिर्फ बाहर से स्किन की देखभाल करना काफी नहीं है. सर्दियों में पर्याप्त पानी पीना, जरूरी पोषक तत्व लेना और पूरी नींद भी लेना जरूरी होता है. होंठों को सूखने से बचाने के लिए नियमित रूप से लिप बाम भी लगाएं.
बहुत गर्म पानी से न नहाएं
7 / 7सर्दियों में गर्म पानी से नहाना अच्छा लगता है, लेकिन बहुत गर्म पानी त्वचा को ज्यादा रूखा कर सकता है. इसलिए पानी का तापमान बहुत ज्यादा गर्म या बहुत ठंडा न रखें. सही रूटीन और इन छोटी आदतों से त्वचा को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है. (Images: Pexels.com) यह भी पढ़ें: करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही, चेहरे पर ग्लो ले आएगा यह नुस्खा अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.