सर्दियों में बालों से झड़ने लगी है रूसी? इन आसान तरीकों से कम हो सकती हैं डैंड्रफ की समस्या
अक्सर लोगों की समस्या रहती है कि सर्दियां शुरू होते ही सिर में बहुत रूसी हो जाती है, जिस कारण बालों पर हल्का हाथ फेरना भी एक आफत बन जाती है, क्योंकि रूसी तेजी से कंधे से झड़ने लगती है. ऐसे में हम आपको कुछ आसान टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप रूसी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

सर्दियों में हवा में नमी कम होने के कारण स्कैल्प ज्यादा ड्राई हो सकता है. इसके चलते सिर में खुजली, सफेद परत और रूसी की समस्या बढ़ने लगती है. अगर समय रहते बालों की सही देखभाल की जाए, तो डैंड्रफ को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. इस स्टोरी में हम ऐसे ही टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं.
बालों को नियमित रूप से धोएं
2 / 6सर्दियों में ठंड के कारण कई लोग बाल धोना कम कर देते हैं. इससे स्कैल्प पर तेल, पसीना और गंदगी जमा हो सकती है, जिससे डैंड्रफ की समस्या पैदा हो सकती है. बेहतर रहेगा कि आप अपनी जरूरत के अनुसार नियमित रूप से बालों को साफ करते रहें, ताकि डैंड्रफ आपको परेशान न करें.
एंटी-डैंड्रफ शैंपू का करें इस्तेमाल
3 / 6अगर सामान्य शैंपू से रूसी की समस्या कम नहीं हो रही है, तो बेहतर रहेगा कि अपने बालों के टाइप को देखते हुए एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल किया जाए. इसे स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाने से, डैंड्रफ की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.
बालों में तेल लगाना न भूलें
4 / 6सर्दियों में स्कैल्प को बहुत ज्यादा ड्राई होने से बचाना भी जरूरी है. इसके लिए नारियल, बादाम या जैतून जैसे तेल का इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए किया जा सकता है. नहाने से कुछ समय पहले हल्के हाथों से तेल लगाने से स्कैल्प को नमी देने में मदद मिल सकती है.
बहुत गर्म पानी से बाल न धोएं
5 / 6ठंड के मौसम में अक्सर लोग आदत बना लेते हैं कि वह गर्म पानी से ही नहाएंगे, क्योंकि ठंडा या नॉर्मल पानी से नहाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. लेकिन बहुत गर्म पानी बालों और स्कैल्प की नमी कम कर सकता है. इससे रूखापन बढ़ सकता है और डैंड्रफ की समस्या भी परेशान कर सकती है. इसलिए बेहतर है कि आप बाल धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें.
बालों की सफाई के साथ स्कैल्प का भी रखें ध्यान
6 / 6सिर्फ बालों की लंबाई साफ रखना काफी नहीं है, स्कैल्प की सफाई भी जरूरी है. शैंपू करते समय उंगलियों की मदद से स्कैल्प को हल्के हाथों से साफ करें. ध्यान रखें कि स्कैल्प को बहुत जोर से रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे जलन और रूखापन बढ़ सकता है. हालांकि, समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर या हेयर एक्सपर्ट्स से सलाह लेना जरूरी है. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क, लटें उंगलियों से फिसलने लगेंगी अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.