Glutathione से भरपूर हैं ये 5 फूड्स, ग्लोइंग स्किन के लिए इंजेक्शंस लगवाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
Foods High In Glutathione: ग्लूटाथियोन त्वचा को अंदरूनी और बाहरी रूप से स्वस्थ रखता है. ऐसे में यहां उन फूड्स का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें खाने पर शरीर को अच्छी मात्रा में ग्लूटाथियोन मिलता है और स्किन निखर जाती है.

Glutathione Rich Foods:ग्लूटाथियोन एक ऐसा एंटी-ऑक्सीडेंट है जो ग्लोइंग और हेल्दी लुकिंग स्किन दे सकता है. इसीलिए इसे मास्टर एंटी-ऑक्सीडेंट भी कहा जाता है. लेकिन, ग्लूटाथियोन पाने के लिए ज्यादातर लोग इसके इंजेक्शंस लगवाते हैं जबकि इसे खानपान के जरिए भी पाया जा सकता है. यहां कुछ ऐसे ही फूड्स का जिक्र किया जा रहा है जो ओरल बोटोक्स की तरह काम करते हैं. इन्हें खाने पर आपको ग्लूटाथियोन मिलता है जो स्किन को बेदाग और निखरा हुआ बनाता है.
पालक
2 / 7पालक में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रिलाइज करते हैं जिससे ये फ्री रेडिकल्स त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं. इसमें अगर थोड़ा नींबू का रस डाल दिया जाए तो यह ग्लूटाथियोन को प्रीजर्व करता है.
एवोकाडो
3 / 7ग्लूटाथियोन पाने के लिए एवोकाडो भी खाया जा सकता है. इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स, विटामिन ई और ग्लूटाथियोन स्किन को हेल्दी और निखरा हुआ बनाए रखते हैं.
हल्दी
4 / 7हल्दी में करक्यूमिन होता है जो ना सिर्फ इंफ्लेमेशन से लड़ता है बल्कि शरीर को ग्लूटाथियोन प्रोड्यूस करने में भी मदद करता है. इससे त्वचा में अंदरूनी रूप से निखार आता है.
लहसुन
5 / 7लहसुन में सल्फर होता है जो लिवर में ग्लूटाथियोन सिंथेसिस को मदद करता है. लिवर शरीर का डिटॉक्स सिस्टम है जो शरीर से अशुद्धियों को बाहर निकालता है.
पपीता
6 / 7पपीता को ग्लो-गिवर यानी ग्लो देने वाला फल माना जाता है. पपीता में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और ग्लूटाथियोन होता है जो लिवर फंक्शन को बेहतर करने के साथ ही स्किन को रिजुविनेट भी करता है.
इस तरह बढ़ेगा ग्लूटाथियोन
7 / 7खानपान में ग्लूटाथियोन से भरपूर फूड्स शामिल करने के साथ ही अच्छी नींद लेने पर, हाइड्रेटेड रहने पर और एल्कोहल या प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन को कम करके शरीर में ग्लूटाथियोन की मात्रा बढ़ाई जा सकती है. यह भी पढ़ें- मानसून में पिंपल्स के लिए कौन सा फेस पैक अच्छा है? जानिए घर पर कैसे बनाएं फुंसियां हटाने वाला Face Pack