1 / 8
अर्पिता खान के रेस्टॉरेंट में कितना महंगा मिलता है खाना? Image Credits - AI, Insta
Arpita Khan Sharma Restaurant Menu: सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा का मुंबई के सांता क्रूज में अपना रेस्टॉरेंट है. इस रेस्टॉरेंट का नाम है मर्सी (Mercii)जो 9,000 स्क्वैर फूट में बना है और यूरोपियन फाइन डाइनिंग रेस्टॉरेंट, बार और लाउंज है. दिसंबर 2024 में अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके सभी को मर्सी के बारे में बताया था. अर्पिता का रेस्टॉरेंट देखने में जितना लग्जरी वाला है उतने ही महंगे यहां के दाम भी हैं. यहां जानिए खाने-पीने की कौन सी चीज अर्पिता के रेस्टॉरेंट में कितने की मिलती है और यहां खाने पर आपका बेसिक खर्च कितना आ सकता है.
सलाद की कीमत कितनी है

2 / 8
अर्पिता के रेस्टॉरेंट में सलाद के कई ऑप्शंस हैं. अगर आप वॉटरमेलन और युजु राइस वाइन ड्रेंसिंग वाला क्रिमसन एंड ग्रीन सलाद लेते हैं तो यह आपको 650 रुपए में मिलेगा, सिट्रस ग्रोव सलाद 850 रुपए, सॉन्ग ऑफ समर फ्रूट सलाद 680 रुपए, स्मॉकी चिकन सलाद 750 रुपए और फिग मशरूम बुराता सलाद 850 रुपए में मिल जाएगा. Image Credits-Pexels
750 से शुरू है डिमसम

3 / 8
बाजार में मिलने वाले मोमोज से अलग अर्पिता के रेस्टॉरेंट में डिमसम मिलते हैं. सबसे सस्ता वेज क्रिस्टल डिमसम 750 रुपए का है, इसके बाद 850 में ट्रफल एंडमामे डिमसम, वाइल्ड मशरूम डिमसम, एस्परागस एंड वॉटर चेस्टनट डिमसम और पोच्ड पेकिंग डंपलिंग्स मिल जाते हैं. सबसे महंगे प्रॉन डिमसम हैं जिनकी कीमत 950 रुपए है. Image Credits-Pexels
क्लासिक मार्गरिटा पिज्जा कितने का है

4 / 8
अर्पिता के रेस्टॉरेंट में क्लासिक मार्गरिटा पिज्जा के लिए आपको 850 रुपए देने होंगे, गार्डन पेस्टो पिज्जा 900 रुपए का है, क्रीमी बियांका पिज्जा 900 रुपए और स्पाइस्ड चिकन पिज्जा विद रैंच सॉस 1050 रुपए का है. Image Credits-Pexels
5000 वाला पास्ता

5 / 8
मर्सी रेस्टॉरेंट (Mercii Restaurant) के मेन्यू में कई अलग-अलग तरह के पास्ता हैं. इनमें रॉसेट रेवियोली 1250 रुपए का है, पेस्तो रिगाटोनी 950 रुपए, अमरनाथ कैनेलॉनी पास्ता 1050 रुपए का मिलता है और व्हील वाला ट्रफल पास्ता खाने के लिए आपको 5000 रुपए देने होंगे. आप अगर स्पाइसी प्रॉन उडोन यानी नूडल्स खाना चाहते हैं तो 1050 रुपए में आपको ये उडोन सर्व किए जाएंगे. Image Credits-Pexels
2500 रुपए प्लेट हैं ये चॉप्स

6 / 8
हर्ब क्रस्टेड ग्रिल्ड न्यूजीलैंड लैंब चॉप्स की एक प्लेट के लिए आपको 2500 रुपए देने होंगे. यह अर्पिता के फूड मेन्यू की सबसे महंगी डिश है. इसे मैश्ड पॉटेटो, बेबी कैरेट्स, ग्रिल्ड ब्रोकोली और रेड वाइन जस के साथ सर्व किया जाता है. Image Credits-Pexels
135000 की टकीला, 68 हजार की वोडका

7 / 8
अर्पिता के रेस्टॉरेंट का बार मेन्यू एक लाख से ऊपर जाता है. यहां व्हीट वोडका ग्रे गूस एल्टियस, फ्रांस की बोतल की कीमत 46000 है और यह 30 एमएल 2000 की मिलती है. ब्लांको टकीला क्लेस अजुल प्लाटा, नॉम 1595 को 30 एमएल ऑप्शन नहीं है, ऐसे में इसकी बोतल लेनी पड़ती है जिसकी कीमत 1,22,000 और क्लासे अजुल रेपोसाडो की एक बोतल 1,35,000 रुपए की है. Image Credits-Pexels
2 लोग कितने रुपए में खा सकेंगे यहां

8 / 8
मर्सी रेस्टॉरेंट में 2 लोग अगर बिना किसी ड्रिंक के खाना खाते हैं तो तकरीबन 3000 तक का बिल आएगा. इसमें 1-2 डिशेज दोनों के लिए ली जा सकेंगी. इसके अलावा, आप जो भी ओर्डर करेंगे उसके हिसाब से बिल देना होगा. रेस्टॉरेंट में आप फूड ऐप स्विगी या जॉमेटो से 50 रुपए तक में टेबल बुक कर सकते हैं. Image Credit- Insta/Mercii
यह भी पढ़ें - रक्षाबंधन भाई को खिलाएं घर की बनी प्रोटीन चॉकलेट मिठाई, बाहर के पकवान नहीं आएंगे याद