
1 / 6
ग्रहों के संयोग से समय-समय पर शुभ-अशुभ योग का निर्माण होता है, जिनका मानव जीवन के साथ-साथ प्रकृति पर भी अच्छा-खास प्रभाव पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 14 अप्रैल 2026 की दोपहर 4 बजकर 4 मिनट पर त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है, जो अगले दिन 15 अप्रैल 2026 की सुबह 12 बजकर 12 मिनट तक प्रभावी रहेगा. इस बार त्रिपुष्कर योग के विशेष संयोग से 4 राशियों को जबरदस्त लाभ होगा.
त्रिपुष्कर योग का महत्व

2 / 6
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि अति लाभकारी त्रिपुष्कर योग में इतनी शक्ति है, जिससे किसी भी कार्य का फल तीन गुना हो सकता है. जब-जब त्रिपुष्कर योग बनता है, तब-तब ग्रहों की स्थिति ऐसी हो जाती है जिससे व्यक्ति को कार्य में सफलता मिलती है. साथ ही शारीरिक और मानसिक संतुलन बना रहता है.
मेष राशि

3 / 6
त्रिपुष्कर योग के प्रभाव से मेष राशि वालों को लाभ होगा. यदि आपने अपने गुस्से को कंट्रोल में रखा तो रिश्तों में अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा. इसके अलावा किसी खास व्यक्ति के नजर में आने से करियर में प्रगति करने का मौका मिलेगा. इस दौरान मेंटल हेल्थ में सुधार होने से आप खुश भी रहेंगे.
कर्क राशि

4 / 6
14 अप्रैल 2026 को त्रिपुष्कर योग का बनना कर्क राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा. परिवार वाले किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपकी राय लेंगे, जिससे आपको अच्छा लगेगा और अपनी अहमियत का एहसास होगा. ऑफिस में सहकर्मियों की नजर में भी आपकी इमेज सुधरेगी. साथ ही बॉस आपके काम को नोटिस करेंगे.
तुला राशि

5 / 6
त्रिपुष्कर योग के प्रभाव से तुला राशि वालों को सबसे ज्यादा और लंबे वक्त तक लाभ होने की संभावना है. मन में किसी बात को लेकर बेचैनी चल रही है तो वो दूर होगी और मानसिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने लगेगा. बता दें कि किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए ये वक्त अनुकूल है.
मकर राशि

6 / 6
मेष, कर्क, तुला और मकर राशि वालों के लिए भी त्रिपुष्कर योग का बनना शुभ रहेगा. दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव करने से सेहत में सुधार होना शुरू होगा. हाल के दिनों में जिन लोगों का दिल टूटा है, वो पुराने दोस्तों के साथ नया जुड़ाव महसूस करेंगे. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)