
1 / 8
Surya Uttarayan 2026: सूर्य ग्रह मकर राशि से मिथुन राशि तक गोचर करते हैं इसे उत्तरायण कहते हैं. इस समय सूर्य का झुकाव उत्तर की तरफ ज्यादा होता है. मकर संक्रांति पर सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं. सूर्य देन वर्ष में 6 महीने उत्तरायण और 6 महीने दक्षिणायन रहते हैं.

2 / 8
सूर्य उत्तरायण 2026 - सूर्य के उत्तरायण होने को दौरान दिन बड़े होते जाते हैं और राते छोटी होती हैं. सूर्य का उत्तरायण मकर संक्राति पर 14 जनवरी दिन बुधवार को होगा. इसके बाद सूर्य का दक्षिणायन 21-22 जून के आसपास कर्क संक्रांति पर होता है. सूर्य के उत्तरायण होने से 5 राशियों को लाभ होगा. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

3 / 8
मेष राशि - सूर्य के उत्तरायण होने पर मेष राशि वालों को लाभ मिलेगा. आपको मकर संक्रांति के अवसर पर कोई अच्छी खबर मिल सकती है. नौकरी की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिलेगा.

4 / 8
वृषभ राशि - वृषभ राशि वालों के जीवन में आय में वृद्धि होगी. आपके लिए कमाई के नए रास्ते खुलेंगे. किसी जगह पैसा अचका हुआ है तो वह वापस मिलेगा. आपको निवेश से फायदा होगा.

5 / 8
कर्क राशि - सेहत की दृष्टि से कर्क राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और पुरानी चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी. आप अपने व्यापार को बढ़ाने की योजना बना सकते हैं इसमें आपको लाभ मिलेगा.

6 / 8
सिंह राशि - सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी ग्रह है. सूर्य के उत्तरायण होने से सिंह राशि के लोगों का लाभ मिलेगा. आपको नई नौकरी मिल सकती है. सैलरी बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

7 / 8
मीन राशि - मीन राशि वालों को मकर संक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण होने पर करियर और कारोबार में लाभ मिलेगा. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है.

8 / 8
(All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.