
1 / 13
Rashifal 7 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, कल 7 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और पंचमी तिथि रहेगी. साथ ही वृद्धि योग, ध्रुव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और विडाल योग का संयोग बन रहा है. हालांकि, शनिवार के दिन किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा. चलिए अब जानते हैं 7 मार्च 2026 के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में.
मेष राशि

2 / 13
बैंक बैलेंस में वृद्धि होने से मेष राशि वालों का मूड दिनभर बढ़िया रहेगा. इसके अलावा लव पार्टनर की मदद से कोई काम वक्त पर पूरा होगा. दिन खत्म होने से पहले कपल के बीच नजदीकियां भी बढ़ेंगी.
वृषभ राशि

3 / 13
लव पार्टनर की मदद से वृषभ राशि वालों का कोई काम वक्त पर पूरा होगा. इसके अलावा कपल के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी. सेहत के लिहाज से 7 मार्च 2026 का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है.
मिथुन राशि

4 / 13
नौकरीपेशा जातकों का टीममेट्स से विवाद हो सकता है, जिसके कारण समय पर ऑफिस का काम नहीं हो पाएगा. हालांकि, प्रेम संबंध में चल रही परेशानियों का शाम तक अंत होगा.
कर्क राशि

5 / 13
प्रॉब्लम सॉल्वर की तरह विवाहित जातक सभी परेशानियों का समाधान निकाल लेंगे. नौकरीपेशा जातकों की इमेज सीनियर्स की नजर में बढ़िया रहेगी.
सिंह राशि

6 / 13
सोशल नेटवर्क में गलतफहमी उत्पन्न होने से कुछ लोग तनाव में रहेंगे. इसके अलावा परफेक्शन के चक्कर में लाभ कमाने के अवसर हाथ से निकल जाएंगे.
कन्या राशि

7 / 13
शनिवार के दिन पूरा ध्यान आपका अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर होगा. हालांकि, कामकाजी लोग उन गलतियों को पकड़ने में सफल होंगे, जिन्हें अक्सर वो नजरअंदाज कर देते हैं.
तुला राशि

8 / 13
समय पर काम होते रहेंगे, जिससे कामकाजी लोगों को मानसिक संतुष्टि मिलेगी. इसके अलावा शाम में कुछ वक्त घर वालों को भी देंगे.
वृश्चिक राशि

9 / 13
दिन की शुरुआत में सिंगल लोगों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है. उम्मीद है कि इस बार बात बन जाएगी. आर्थिक स्थिति और सेहत के नजरिए से भी 7 मार्च 2026 का दिन बढ़िया रहने वाला है.
धनु राशि

10 / 13
नौकरीपेशा जातकों को उनका कोई भरोसेमंद दोस्त धोखा दे सकता है, जिसके चक्कर में आपकी जॉब भी जा सकती है. इसके अलावा धन की कमी और खराब सेहत का भी 7 मार्च 2026 को आप सामना करेंगे.
मकर राशि

11 / 13
न्यायपक्ष के मजबूत न रहने से आपके ऊपर झूठा आरोप लग सकता है. इसके अलावा रिश्ते में गलतफहमी और फासले बढ़ेंगे.
कुंभ राशि

12 / 13
कम्युनिकेशन के स्पष्ट न होने के कारण कुंभ राशि वालों से कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है. हाल के दिनों में जिन लोगों का रिश्ता पक्का हुआ है, उनके संबंध में भी 7 मार्च 2026 को गलतफहमी पैदा होने की पूरी संभावना है.
मीन राशि

13 / 13
ज्यादा सोच-विचार करने के चक्कर में लाभ कमाने के अवसर हाथ से निकल जाएंगे. दिनभर सेहत तो ठीक रहेगी, लेकिन पारिवारिक जीवन प्रभावित हो सकता है. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)