
1 / 7
Numerology: अंक ज्योतिष में जन्मांक का बहुत महत्व है. किसी भी तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति का मूलांक 1 से 9 तक के किसी ग्रह से जुड़ा होता है. जिन लड़कियों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 3 होता है. इसे बृहस्पति ग्रह का संकेत माना जाता है. ऐसे लोग तेज दिमाग और सक्रिय सोच के लिए जाने जाते हैं. आइए जानते हैं, इस मूलांक की लड़कियां किस स्वभाव की और कैसी होती हैं?

2 / 7
किसी पर नहीं होती निर्भर - मूलांक 3 वाली लड़कियां अपने काम में आत्मनिर्भर होती हैं. किसी भी कठिन काम को आराम से हल कर लेती हैं. उन्हें किसी की मदद की जरूरत महसूस नहीं होती. हर कार्य अपने दम पर पूरा करना इनकी आदत है. यही वजह है कि ये लड़कियां हर परिस्थिति में मजबूत और स्वतंत्र रहती हैं.

3 / 7
जीवन में नहीं घुसने देती - यह लड़कियां शातिर और चतुर होती हैं. किसी के दबाव में नहीं आती और अपने जीवन में दूसरों को घुसने नहीं देती. उनका स्वभाव खुद के फैसले लेने वाला और साहसी होता है. इस स्वतंत्रता के कारण दुनिया इनकी चतुराई देखकर दंग रह जाती है.

4 / 7
पढ़ाई में तेज और होशियार - मूलांक 3 वाली लड़कियां पढ़ाई में भी तेज होती हैं. इनका दिमाग जल्दी सीखता है और जानकारी को जल्दी समझ लेता है. यही कारण है कि ये लोग जीवन में आसानी से सफलता हासिल कर लेते हैं.

5 / 7
दिल जीतने में माहिर - इनका हंसमुख स्वभाव लोगों को आकर्षित करता है. ये हमेशा दूसरों को खुश रखने की कोशिश करती हैं. अपनी बातों और व्यवहार से ये लोगों का दिल आसानी से जीत लेती हैं.

6 / 7
शादीशुदा जिंदगी खुशमय - मूलांक 3 वाली लड़कियों की शादीशुदा जिंदगी भी सुखमय होती है. ये अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे से रहती हैं. परिवार में उनका व्यवहार संतुलित और समझदार होता है.

7 / 7
नए कौशल और करियर में आगे - इन लड़कियों में नेतृत्व की क्षमता भी प्रबल होती है. ये अपनी नौकरी या व्यवसाय में स्वतंत्र निर्णय लेती हैं. इनकी चालाकी और समझदारी इन्हें टीम में अलग पहचान दिलाती है. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)