
1 / 6
6 मार्च 2026 की देर रात 10 बजकर 18 मिनट पर चंद्र ग्रह ने कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर किया है, जिसके स्वामी शुक्र देव हैं. अब 9 मार्च 2026 की सुबह 9 बजकर 29 मिनट तक चंद्र देव तुला राशि में ही रहेंगे, जिसके बाद वो वृश्चिक राशि में गोचर यानी प्रवेश करेंगे. आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन 5 राशि वालों के लिए आज और कल का दिन यादगार बनेगा.
मेष राशि

2 / 6
चंद्र गोचर के शुभ प्रभाव से मेष राशि वालों के जीवन में खुशियों का तालमेल बढ़िया रहेगा. अगर आप किसी चीज को पाने के लिए दिल से प्रयास करेंगे तो कामयाबी जरूर मिलेगी. इसके अलावा पैरों में दर्द की समस्या भी इन दो दिन परेशान नहीं करेगी.
मिथुन राशि

3 / 6
मेष के अलावा मिथुन राशि वालों के लिए भी चंद्र ग्रह का गोचर खुशियां लेकर आया है. यदि संपत्ति से जुड़े किसी मामले में रुकावट आ रही है तो वो दूर होगी. इसके अलावा मन में चल रहे नकारात्मक विचार खत्म होंगे और कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी.
कन्या राशि

4 / 6
चंद्र ग्रह का ये गोचर कन्या राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है. भाई-बहनों के साथ यदि मतभेद चल रहे हैं तो वो दूर होंगे. उम्मीद है कि आज और कल आप किसी खास व्यक्ति के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे, जिस दौरान धन की कमी भी बीच में नहीं आएगी.
वृश्चिक राशि

5 / 6
चंद्र ग्रह का तुला राशि में 6 मार्च 2026 की देर रात गोचर करना वृश्चिक राशि वालों के लिए कुछ ज्यादा ही अच्छा रहा है. एक तरफ जहां आपके किसी खास व्यक्ति की सेहत में सुधार आएगा, वहीं दूसरी तरफ आप भी सेहतमंद महसूस करेंगे. संभावना है कि पैसों की कमी भी इन 2 दिनों में आपके तनाव को नहीं बढ़ा पाएगी.
मकर राशि

6 / 6
चंद्र ग्रह का 6 मार्च 2026 को हुआ राशि गोचर 2 दिन तक मकर राशि वालों को लाभ पहुंचाएगा. मानसिक अस्थिरता के दूर होने से आप अपने कामकाज पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे. इसके अलावा मुनाफे में भी इन दिनों बढ़िया उछाल आएगा. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)