Guru Gochar 2026: इन 5 राशियों का अच्छा समय हो गया है शुरू, गुरु ने किया पुनर्वसु नक्षत्र में पद गोचर

Guru Gochar 2026: नवग्रहों के महत्वपूर्ण हिस्से गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति ग्रह का आज 14 मई 2026 को पुनर्वसु नक्षत्र में रहते हुए पद गोचर हुआ है, जिसका शुभ प्रभाव 5 राशियों के जीवन पर मुख्य रूप से पड़ेगा. यहां पर आप गुरु गोचर के समय और इससे आज से प्रभावित होने वाली 5 राशियों के राशिफल के बारे में जानेंगे.

Guru Gochar 2026
1 / 6

आज 14 मई 2026 को सुबह 7 बजकर 19 मिनट पर गुरु ग्रह ने पुनर्वसु नक्षत्र के तृतीय पद में गोचर किया है, जहां पर वह 2 जून 2026 की सुबह 2 बजकर 25 मिनट तक रहेंगे. इस दौरान गुरु गोचर का शुभ प्रभाव मुख्यतौर पर 5 राशियों के जीवन पर पड़ेगा, जिससे उन्हें कई मामलों में लाभ होगा. खासकर, शिक्षा के क्षेत्र, धन, धर्म और विवाह आदि में बदलाव होने की संभावना है क्योंकि गुरु गोचर का जीवन के इन पहलुओं पर अधिक प्रभाव पड़ता है. चलिए अब जानते हैं ये 5 राशियां कौन सी हैं.

विज्ञापन

मेष राशि: 

मेष राशि: 2 / 6

कई दिनों से अटके कार्यों को अब गति मिलेगी. इसके अलावा सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा, जिस दौरान प्रभावशाली लोगों से संबंध बनेंगे. बता दें कि आज से मोटा व्यापारिक लाभ होने के भी योग हैं. ये भी पढ़ें- Arun Grah Gochar: इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, कृत्तिका नक्षत्र के चौथे पद में अरुण ग्रह ने किया गोचर

विज्ञापन

कर्क राशि:

कर्क राशि:3 / 6

पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित हैं तो विवाद खत्म होंगे. साथ ही व्यापारिक यात्रा पूर्ण होगी और सफल रहेगी. इसके अलावा धर्म-कर्म में विवाहित महिलाओं की आस्था बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी. ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: शनिश्चरी अमावस्या तिथि के खत्म होते ही बदलेगी शनि की चाल, इन 5 राशियों को मिलेगा न्याय और पूरे होंगे कई अरमान

तुला राशि:

तुला राशि:4 / 6

मन लगाकर कार्य करने से युवाओं को लाभ होगा और वो पहले से ज्यादा खुश रहेंगे. साथ ही पारिवारिक वातावरण के अनुकूल रहने से विवाहित जातक खुश रहेंगे. बता दें कि आज से हर उम्र के जातकों का स्वास्थ्य ज्यादा नहीं बिगड़ेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि:

कुंभ राशि:5 / 6

सेहत पर ध्यान देने से बड़े-बुजुर्ग किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने से बच जाएंगे. इस दौरान आपको संत दर्शन करने का मौका मिलेगा और आपकी पहले से ज्यादा धर्म में रुचि रहेगी. साथ ही अटके पैसे मिलेंगे. ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट

मीन राशि:

मीन राशि:6 / 6

पुराने मित्रों से भेंट होगी और नई यादें बनाने का मौका मिलेगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. इस दौरान विवाहित महिलाएं वाद-विवादों से दूर घरवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगी. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन