Unlucky Zodiac Signs: जून 2026 में इन 5 राशियों के तनाव में रहने के योग, 3 बार बनेगा अर्धकेंद्र योग
Ardh Kendra Yog 2026: जून 2026 का आरंभ हो गया है, जो कई राशियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा. जहां कुछ राशियों के ऊपर ग्रह गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा, वहीं कई लोग अशुभ योग के नकारात्मक प्रभाव से बच नहीं पाएंगे. आज यहां पर हम आपको अर्धकेंद्र योग के महत्व, जून 2026 में इसके बनने की तिथि, समय और राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं.

अर्धकेंद्र योग का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जिसका कुछ परिस्थितियों में अशुभ प्रभाव भी राशियों के ऊपर पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, जून 2026 में 4, 10 और 26 तारीख को अर्धकेंद्र योग बन रहा है, जिसका अशुभ प्रभाव पूरे महीने बीच-बीच में कुछ राशियों के ऊपर पड़ेगा. इस बार 4 जून को सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर, 10 जून को सुबह 11 बजकर 6 मिनट पर और अंत में 26 जून 2026 को सुबह 4 बजकर 6 मिनट पर अर्धकेंद्र योग बनेगा. चलिए अब जानें उन 5 राशियों के बारे में, जो जून 2026 में अर्धकेंद्र योग के अशुभ प्रभाव से बच नहीं पाएंगे.
वृषभ राशि:
2 / 6जो लोग किसी कंपनी में काम कर रहे हैं, उनके इस दौरान परेशान रहने की संभावना है. साथ ही पैसों की कमी का सामना आप करेंगे. सेहत की बात करें तो उसमें उम्मीद के मुताबिक सुधार नहीं होगा.
सिंह राशि:
3 / 6अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करने के कारण कामकाजी लोग किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं. साथ ही पैसों की कमी रहेगी. उम्मीद है कि इस दौरान आपकी सेहत भी अधिक खराब होगी. ये भी पढ़ें- Numerology: पिछले जन्म की गई गलतियां अब न दोहराएं, मूलांक से जानें Karmic Lessons
कन्या राशि:
4 / 6व्यापार विस्तार की योजनाओं के सफल न होने से आप परेशान रहेंगे. साथ ही जल्दबाजी में कोई गलत कदम उठा सकते हैं. इसके अलावा पेट भी आपका खराब हो सकता है.
धनु राशि:
5 / 6सेहत का ध्यान न रखने के कारण आप ज्यादा बीमार पड़ सकते हैं. साथ ही पैसों की कमी का सामना इन दिनों आपको करना पड़ेगा. इसके अलावा घर का वातावरण खुशहाल नहीं रहेगा. ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs: मेष समेत इन 5 राशियों पर होगी खुशियों की बारिश, शतभिषा नक्षत्र में फिर राहु ने किया पद गोचर
कुंभ राशि:
6 / 6व्यर्थ की चिंता करने के कारण बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है, जबकि कामकाजी लोग पैसों की कमी के कारण तनाव में रहेंगे. घर के माहौल की बात करें तो उसमें स्थिति ठीक नहीं रहने वाली है. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)