Lucky Zodiac Signs: मेष समेत इन 5 राशियों पर होगी खुशियों की बारिश, शतभिषा नक्षत्र में फिर राहु ने किया पद गोचर
Rahu Gochar 2026: अचानक सफलता, धन लाभ व सेहत में सुधार आदि राहु ग्रह की कृपा से ही होता है. जब-जब राहु ग्रह गोचर करते हैं, तब-तब राशियों के जीवन में अचानक बदलाव आने की संभावना बढ़ जाती है. यहां पर आप मई 2026 के आखिरी दिन हुए राहु गोचर के समय और राशियों पर पड़ने वाले इसके सकारात्मक प्रभाव के बारे में जानेंगे.

आज 31 मई 2026 को राहु ग्रह ने शतभिषा नक्षत्र में फिर से पद गोचर किया है. इस बार राहु ग्रह का सुबह 2 बजकर 28 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर हुआ है. इससे पहले वो शतभिषा नक्षत्र के द्वितीय पद में भ्रमण कर रहे थे. अब 2 अगस्त 2026 की सुबह 12 बजकर 8 मिनट तक राहु ग्रह शतभिषा नक्षत्र के प्रथम पद में ही रहेंगे. हालांकि, ये समय कई राशियों के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि उन्हें ग्रह राहु के गोचर से आएदिन लाभ होता रहेगा. चलिए जानते हैं वो कौन सी 5 राशियां हैं, जिनके ऊपर जल्द खुशियों की बारिश होने वाली है.
मेष राशि (Aries)-
2 / 6छोटी दूरी की यात्रा सुखद रहेगी. साथ ही नए साझेदारों का सहयोग मिलेगा. घर में मांगलिक कार्यक्रम के सही से संपन्न होने से खुशी का माहौल रहेगा. साथ ही बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.
कर्क राशि (Cancer)-
3 / 6आमदनी में इजाफा होने से कामकाजी लोग अपने घर वालों के सपनों को पूरा कर पाएंगे. साथ ही करीबी रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा. इस दौरान सेहत भी बड़े-बुजुर्गों की ठीक रहने वाली है. ये भी पढ़ें- Pitra Chalisa Lyrics In Hindi: पितर चालीसा का नियमित पाठ दूर करेगा पितृ दोष, वंश वृद्धि के साथ मिलेंगे कई बड़े लाभ
कन्या राशि (Virgo)-
4 / 6ऑफिस में सहकर्मियों से आपकी अच्छी बनेगी समय पर टारगेट पूरा होगा. जो लोग इनकम बढ़ाने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं, उन्हें कामयाबी मिलेगी. साथ ही घर का वातावरण प्यार और अपनेपन से भरा रहेगा.
तुला राशि (Libra)-
5 / 6नई नौकरी को पाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे और आप करियर में किसी अच्छे मुकाम पर स्थापित होंगे. इसके अलावा बिजनेस में मुनाफा भी लगातार बढ़ता जाएगा. ये भी पढ़ें- Numerology: शिव, विष्णु, काली या दुर्गा जी, आपके इष्ट देव और देवी कौन है? जानें अपने मूलांक से
धनु राशि (Sagittarius)-
6 / 6भाग्य का साथ मिलने के कारण सेहत में सुधार होगा. साथ ही जरूरी कार्यों को पूरा करने में कामयाबी मिलेगी. करीबी रिश्तों की बात करें तो उनमें प्यार लगातार बढ़ता जाएगा. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)