
1 / 10
Netflix Filthy Rich Documentary: आजकल Jeffrey Epstein Files को लेकर चर्चा काफी तेज है. हर कोई इस पर बात कर रहा है, जहां पर दुनिया के अमीर लोग बड़े बड़े क्राइम्स में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं. ऐसी थ्योरी निकलकर बाहर आ रही हैं, कि इन्हें इंसानी मांस खाने का शौक था, जिसके लिए बच्चों को बंधी बनाकर रखा जाता था.

2 / 10
आजकल Netflix पर एक पुराना शो फिर से टॉप 3 में आ गया है. इस शो का नाम है- Jeffrey Epstein: Filthy Rich. यह शो फिर से सुर्खियां इसलिए भी बटोर रहा है क्योंकि इस समय Jeffrey Epstein Files में छिपे अमीरों के काले चिट्ठे बाहर आ रहे हैं. (Credit- Pinterest)

3 / 10
Jeffrey Epstein Files में छिपे ऑडियो, वीडियो और मेल्स पूरी दुनिया के सामने आ गए हैं, जिससे दुनिया के उस गुनाहों से भरे आइलैंड के बारे में पता चला, जहां पर होने वाली करतूंतें इंसानियत से भरोसा उठा सकती है. आश्चर्य की बात यह है कि इस लिस्ट में दुनिया के वो लोग शामिल हैं, जिनकी बदौलत ये पूरी दुनिया चल रही है. (Credit- Pinterest)

4 / 10
ये शो दुनिया की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी को खोलता है. इसमें अमीरों के गंदे राज़ हैं, जिनमें सेक्स ट्रैफिकिंग से लेकर अजीब दावों तक सब कुछ है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इंसानी मांस खाने के शौक की हो रही है. चलिए, सरल भाषा में पूरी सच्चाई जानते हैं. (Credit- Pinterest)

5 / 10
Jeffrey Epstein: Filthy Rich ये 2020 का डॉक्यूमेंट्री शो है. इसमें जेफ्री एपस्टीन नाम के एक बहुत अमीर आदमी की कहानी है. एपस्टीन छोटी-छोटी लड़कियों को अपने घर बुलाता था, उनका शोषण करता था. शो में उन लड़कियों की असली कहानियां हैं, जो बची हैं. (Credit- Pinterest)

6 / 10
वे बताती हैं कि कैसे एपस्टीन ने पैसों और ताकत का इस्तेमाल करके सबको चुप कराया. शो में उसके दोस्तों के नाम भी आते हैं जैसे कि दुनिया के बड़े राजनेता, सेलिब्रिटी और बड़े बिजनेसमैन. ये देखकर लगता है कि अमीर लोग कानून से ऊपर कैसे रहते हैं. (Credit- Pinterest)

7 / 10
Jeffrey Epstein 2019 में जेल में मर गया. लेकिन उसके केस की फाइल्स कोर्ट में बंद थीं. हाल में 2024-2025 में ये फाइल्स खुलीं. इनमें हजारों पन्ने हैं और इन पन्नों में नाम है बिल क्लिंटन, प्रिंस एंड्र्यू जैसे बड़े लोगों के. फाइल्स बताती हैं कि एपस्टीन का प्राइवेट आइलैंड था, जहां अमीर लोग आते थे. (Credit- Pinterest)

8 / 10
आज के समय में जब पूरी दुनिया में Epstein Files को लेकर दुनिया में थू थू हो रही है, तभी Netflix पर ये पुराना शो फिर से टॉप 3 पर ट्रेंड कर रहा है. बता दें कि इन फाइल्स की थ्योरी के अनुसार, कुछ लोग बच्चों का मांस खाते थे. तो वहीं एक आदमी ने FBI को बताया कि अमीर लोग अपनी कामयाबी के लिए शैतानी ताकतों के लिए रिचुअल करते थे, जिसमें बच्चों की बली शामिल थी. (Credit- Pinterest)

9 / 10
ऐसा खौफनाक सच को सच मानना भी मुश्किल लगता है. और यह सवाल उठाता है कि जिन बड़े लोगों को हम अपना आइडल मानते हैं, वो ऐसी क्रियाओं में कैसे संलिप्त हो सकते हैं. लेकिन Epstein Files इन सारी चीजों पर पानी फेर रही है. लोग कह रहे हैं कि दुनिया के टॉप अमीर लोग ये सब करते हैं. TikTok और X पर वीडियो बन रहे हैं - "अमीर लोग कैनिबल हैं". ये देखकर डर लगता है. (Credit- Pinterest)

10 / 10
बता दें कि ये दावे एक अनजान व्यक्ति के बयान से आए हैं. FBI ने उसकी बात सुनी, लेकिन कोई सबूत नहीं मिला. कोई फोटो, वीडियो या दूसरा गवाह नहीं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ये कंस्पिरेसी थ्योरी है, जैसे Pizzagate वाली. असली कंट्रोवर्सी ये है कि एपस्टीन ने सैकड़ों लड़कियों का जीवन बर्बाद किया. बड़े लोग उसे बचाते रहे. फाइल्स में ये साफ है कि पैसे और पावर से सब छुपाया जा सकता है. (Credit- Pinterest)