
1 / 6
IPL players in T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप का रोमांच इन दिनों क्रिकेट फैंस के ऊपर खूब दिखाई दे रहा है. 20 टीमों से शुरू हुआ टूर्नामेंट अब 4 टीमों तक पहुंच चुका है. सेमीफाइनल में टीम इंडिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने जगह बनाई है. इसके बाद आईपीएल खेला जाएगा, जिसमें भी इन सभी खिलाड़ियों की धूम देखने को मिलेगी. आईपीएल की शुरुआत से पहले टी20 विश्व कप 2026 पर भी आईपीएल का कब्जा होता नजर आ रहा है. इन 4 टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल खेल चुके हैं. इन 4 टीमों के 60 खिलाड़ियों में से 50 खिलाड़ी ऐसे हैं जो आईपीएल खेल चुके हैं.

2 / 6
टीम इंडिया में ऐसे खिलाड़ी टी20 विश्व कप खेल रहे हैं जो कि आईपीएल में फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानी कर चुके हैं. हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं तो वहीं संजू सैमसन राजस्थान के लिए लंबे समय तक कप्तान कर चुके हैं. इसके अलावा अक्षर पटेल भी पिछले सीजन में दिल्ली की कप्तानी कर रहे थे. इस सीजन को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे.

3 / 6
इंग्लैंड की स्क्वॉड में शामिल 11 खिलाड़ी ऐसे हैं जो आईपीएल खेलते हैं. जोस बटलर राजस्थान, मुंबई और गुजरात के लिए खेल चुके हैं. हैरी ब्रूक और सैम करन भी आईपीएल का हिस्सा रहे हैं तो वहीं फिल सॉल्ट, विल जैक्स और जोफ्रा आर्चर भी आईपीएल में अपना दम दिखा चुके हैं. टीम के केवल 4 खिलाड़ी ऐसे हैं जो आईपीएल में नहीं खेले हैं.

4 / 6
न्यूजीलैंड की टीम में शामिल 11 खिलाड़ी आईपीएल में खेल चुके हैं. डेवोन कॉन्वे, मिचेल सैंटनर और डेरिल मिचेल सीएसके के साथ रहे हैं. इनके अलावा तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम और ग्लेन फिलिप्स भी आईपीएल में नजर आ चुके हैं. टीम के 4 खिलाड़ी अब तक आईपीएल में खेलने नहीं उतरे हैं.

5 / 6
साउथ अफ्रीका की टीम में तो केवल 2 ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि आईपीएल नहीं खेले हैं. जेसन स्मिथ और जॉर्ज लिंडे को अभी तक मौका नहीं मिला है. इनके अलावा 13 खिलाड़ी जिसमें ऐडन मार्करम, डेविड मिलर, क्विंटन डी कॉक और कगिसो रबाडा जैसे नाम हैं, जो कि आईपीएल में धूम मचा चुके हैं.

6 / 6
टीम इंडिया का तो हर एक खिलाड़ी आईपीएल खेलता ही है. हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. अक्षर पटेल और कुलदीप यादव दिल्ली के लिए खेलते हैं. ईशान किशन और अभिषेक शर्मा हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं.