
1 / 6
भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार के लिए 1410 स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। 1410 में से 285 ट्रेनों पूर्व मध्य रेल (ECR) जोन चलाएगा। पूर्व मध्य रेलवे मंडल के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सरस्वती चन्द्र ने प्रेस रिलीज जारी करके ट्रेनों का शेड्यूल लोगों को बताया, जिसके अनुसार होली स्पेशल ट्रेनें 1 मार्च से 22 मार्च के बीच चलेंगी।

2 / 6
प्रेस रिलीज के अनुसार होली पर घर जाने वाले परेशानी न हों, इसलिए स्पेशल ट्रेनें दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे शहरों से बिहार और उत्तर प्रदेश लौटने वाले लोगों के चलेंगी। लोग 139 नंबर डायल करके अपनी ट्रेन की जानकारी ले सकते हैं। नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) के वेब पोर्टल या मोबाइल ऐप से भी डिटेल ले सकते हैं।

3 / 6
प्रेस रिलीज के अनुसार राजस्थान के कोटा के सोगरिया से दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन नंबर 09821 चलेगी, जो 28 फरवरी को और 7 मार्च 2026 दिन शनिवार को रात 11 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी। कटनी, प्रयागराज छिवकी और DDU होते हुए अगले दिन रात को 11 बजकर 45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09822 दानापुर से 2 मार्च और 9 मार्च दिन सोमवार को रात सवा 1 बजे चलेगी और अगले दिन अलसुबह एक बजकर 10 मिनट पर सोगरिया पहुंचेगी।

4 / 6
भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दानापुर स्पेशल ट्रेन नंबर 01667 आगामी 27 फरवरी और 2 मार्च को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01668 अगले दिन 28 फरवरी और 3 मार्च को दानापुर से सुबह 11 बजर 15 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

5 / 6
मध्य प्रदेश से नॉर्थ-ईस्ट (अगरतला) के लिए ट्रेन नंबर 01665 आगामी 5 मार्च से हर गुरुवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर चलेगी। DDU, पाटलिपुत्र और हाजीपुर होते हुए तीसरे दिन शाम को 6 बजकर 55 मिनट पर अगरतला पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01666 हर गुरुवार को 8 मार्च से अगरतला से शाम 5 बजकर 20 मिनट बजे चलेगी और तीसरे दिन शाम 4 बजकर 35 मिनट पर रानी कमलापति पहुंचेगी।

6 / 6
गुजरात के हापा से अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन वाया बिहार ट्रेन नंबर 09525 हर बुधवार को 4 मार्च से रात 12 बजकर 40 मिनट पर चलेगी और वाराणसी, छपरा, हाजीपुर होते हुए तीसरे दिन शाम को 4 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09526 हर शनिवार को 7 मार्च से नाहरलगुन रेलवे स्टेशन से सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर चलेग और चौथे दिन रात को 12 बजकर 30 मिनट पर हापा पहुंचेगी।