
1 / 6
Vijay Thalapathy Oath Ceremony: थलापति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. मुख्यमंत्री बनने के बाद अब उन्हें लाखों रुपये की सैलरी, सरकारी बंगला, Z+ सुरक्षा, हेलीकॉप्टर सुविधा और कई विशेष सरकारी लाभ मिलेंगे. आइए जानते हैं तमिलनाडु के सीएम को मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में.
तमिलनाडु के CM बने थलापति विजय

2 / 6
साउथ सुपरस्टार और टीवीके प्रमुख विजय थलापति ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को हर महीने करीब 2.85 रुपये लाख का सैलरी पैकेज मिलता है. इसमें बेसिक सैलरी के साथ कई सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी शामिल होती हैं. मुख्यमंत्री के तौर पर विजय की अनुमानित सालाना सैलरी करीब 34 लाख रुपये बताई जा रही है.
मिलेगा शानदार सरकारी बंगला

3 / 6
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को चेन्नई में एक आलीशान सरकारी आवास मिलता है. इस बंगले में सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ क्वार्टर और प्रशासनिक सुविधाएं भी शामिल होती हैं.
मिलेगी Z+ सिक्योरिटी

4 / 6
मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय को Z+ कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी. इसमें कमांडो, एस्कॉर्ट गाड़ियां, हाईटेक निगरानी और जरूरत पड़ने पर बुलेटप्रूफ वाहन भी शामिल होते हैं.
हेलीकॉप्टर और विमान की सुविधा

5 / 6
सरकारी कार्यक्रमों और आधिकारिक दौरों के लिए मुख्यमंत्री को स्पेशल विमान और हेलीकॉप्टर सुविधा भी दी जाती है. इन यात्राओं का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाती है.
परिवार को भी मिलती हैं मेडिकल सुविधाएं

6 / 6
मुख्यमंत्री और उनके परिवार को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलती हैं. इसमें सरकारी खर्च पर इलाज, हेल्थ सपोर्ट और इमरजेंसी मेडिकल हेल्प शामिल होती है. मुख्यमंत्री कार्यालय में निजी सचिव, ड्राइवर, सुरक्षाकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी और बाकी कर्मचारी तैनात रहते हैं.
(All Photos Credit: Social Media)