Petrol Diesel Price Hike: बड़ा झटका! फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अब कितना बढ़ाया गया रेट?
देश में पेट्रोल और डीजल के रेट फिर बढ़ाए गए हैं। जी हां, 5 दिन में दूसरी बार तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ाया है, जिसके लिए पेट्रोल पंपों को आधी रात को ही ईमेल कर दिया गया।

पेट्रोल-डीजल के नए दाम आज 19 मई दिन मंगलवार से लागू हो गए हैं। पेट्रोल का रेट 87 पैसे और डीजल का रेट 91 पैसे बढ़ाया गया है, जबकि 15 मई को 3 रुपये से ज्यादा रेट बढ़ाया गया था।
दिल्ली में आज से ये होगा नया रेट
2 / 5रेट बढ़ने के बाद आज से दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये की बजाय 98.64 रुपये प्रति लीटर मिलेगी। वहीं डीजल 90.67 रुपये की बजाय 91.58 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जो भारतीयों को बड़ा झटका है। यह भी पढ़ें: Petrol Diesel और LPG का देश में कितना स्टॉक? केंद्र सरकार ने दिया अपडेट
क्यों बढ़ाए गए पेट्रोल-डीजल के दाम?
3 / 5बता दें कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाए गए हैं। अप्रैल 2022 के बाद पहली बार ईंधन महंगा हुआ है, क्योंकि एक तरफ होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉक होने से कच्चा तेल नहीं आ रहा। दूसरी तरफ, रूस से कच्चा तेल खरीदने की छूट देने से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इनकार कर दिया है।
3 दिन पहले ही बढ़ाए गए थे दाम
4 / 5बता दें कि पेट्रोल और डीजल का रेट 3 दिन पहले ही 15 मई को बढ़ाया गया था। पेट्रोल के दामों में प्रति लीटर 3.14 रुपये का इजाफा हुआ था, जिसके बाद रेट बढ़कर 94.67 रुपये से 97.77 रुपये हो गया था। डीजल का रेट 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 90.67 रुपये हो गया था। यह भी पढ़ें: Petrol Price: भारत में किस राज्य में पेट्रोल सस्ता, कहां ज्यादा टैक्स, कहां कम?
पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर
5 / 5बता दें कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से खाने-पीने की वस्तुएं महंगी होंगी, क्योंकि ढुलाई की लागत बढ़ जाएगी। वहीं लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, जिससे ऑफिस जाने वालों, नौकरी करने वालों, ट्रांसपोर्टरों और छोटे व्यवसायियों के जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, जिससे आम लोगों पर बोझ बढ़ेगा।