Petrol Price: भारत में किस राज्य में पेट्रोल सस्ता, कहां ज्यादा टैक्स, कहां कम?

Petrol-Diesel Rate: भारत में पेट्रोल और डीजल अभी GST के दायरे से बाहर हैं, इसलिए हर राज्य अपनी अलग VAT दर तय करता है. इसी वजह से देशभर में पेट्रोल की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिलता है. कहीं टैक्स 35% से ज्यादा है तो कहीं सिर्फ 1 रुपये के आसपास. जानिए किन राज्यों में पेट्रोल सबसे महंगा और कहां सबसे सस्ता है.

Petrol Diesel Price
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

तेलंगाना में पेट्रोल पर सबसे ज्यादा टैक्स

तेलंगाना में पेट्रोल पर सबसे ज्यादा टैक्स2 / 6

रिपोर्ट के मुताबिक, तेलंगाना पेट्रोल पर करीब 35.20% VAT लगाता है, जो देश में सबसे ज्यादा माना जा रहा है. इसी वजह से यहां पेट्रोल की कीमत कई बाकी राज्यों की तुलना में काफी ज्यादा रहती है.

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश और केरल भी टॉप पर

आंध्र प्रदेश और केरल भी टॉप पर3 / 6

तेलंगाना के अलावा आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, राजस्थान और मध्य प्रदेश भी पेट्रोल पर भारी टैक्स वसूलने वाले राज्यों में शामिल हैं. इन राज्यों में टैक्स बढ़ने से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ता है. यहां पेट्रोल की कीमत 105 से लेकर 110 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच जाती है.

कहां सबसे सस्ता है पेट्रोल?

कहां सबसे सस्ता है पेट्रोल?4 / 6

अंडमान और निकोबार, दादर नगर हवेली और कुछ केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल पर सबसे कम टैक्स लगाया जाता है. यहां VAT बेहद कम होने की वजह से पेट्रोल देश के बाकी हिस्सों की तुलना में काफी सस्ता मिलता है. जानकारी के मुताबिक, टैक्स 1 प्रतिशत के आसपास ही रहता है.

विज्ञापन

GST से बाहर क्यों हैं पेट्रोल-डीजल?

GST से बाहर क्यों हैं पेट्रोल-डीजल?5 / 6

पेट्रोल और डीजल को अभी तक GST में शामिल नहीं किया गया है. इसकी बड़ी वजह ये है कि राज्यों की कमाई का बड़ा हिस्सा फ्यूल टैक्स से आता है. अगर ईंधन GST में आ गया तो राज्यों की इनकम पर असर पड़ सकता है. भारत में पेट्रोलियम सेक्टर से केंद्र और राज्य सरकारों को लाखों करोड़ रुपये का टैक्स मिलता है. केंद्र एक्साइज ड्यूटी वसूलता है जबकि राज्य VAT से बड़ी कमाई करते हैं. कई राज्यों की कुल टैक्स आय में पेट्रोल-डीजल टैक्स का हिस्सा काफी बड़ा है.

पेट्रोल की कीमत में टैक्स का कितना हिस्सा?

पेट्रोल की कीमत में टैक्स का कितना हिस्सा?6 / 6

दिल्ली जैसे शहरों में पेट्रोल की कीमत का बड़ा हिस्सा टैक्स होता है. बेस प्राइस के अलावा केंद्र का एक्साइज ड्यूटी, राज्य VAT और डीलर कमीशन जोड़कर फाइनल कीमत तय होती है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन