
1 / 6
India Players Might Not Play vs West Indies: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच पर सभी की नजर है. कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच के विजेता की एंट्री सेमीफाइनल में होगी. इसी वजह से दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है. टीम इंडिया के प्लेइंग कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर है. संजू सैमसन और अक्षर पटेल ने पिछले मैच में वापसी की थी. उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था. ऐसे में वो प्लेइंग 11 में बने रह सकते हैं. कुछ खिलाड़ियों को बड़े मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है. आइए उन 4 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ महामुकाबले में शायद नहीं खेलेंगे.

2 / 6
रिंकू सिंह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेला था. उनकी गैरमौजूदगी में संजू सैमसन को मौका मिला, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी की. ऐसे में रिंकू की अब प्लेइंग 11 में वापसी बेहद मुश्किल नजर आ रही है. संजू सैमसन के साथ ही टीम इंडिया अगले मैच में उतर सकती है.

3 / 6
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में कुलदीप यादव को शायद मौका नहीं मिलेगा. कोलकाता की पिच पर बल्लेबाजों को पूरा सपोर्ट मिलने वाला है. ऐसे में टीम इंडिया अतिरिक्त स्पिनर के साथ शायद ही उतरे. कुलदीप भी वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में बाहर बैठ सकते हैं.

4 / 6
मोहम्मद सिराज ने USA के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहला मैच खेला था. इसके बाद से उन्हें मौका नहीं मिला है. अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में फिलहाल सिराज की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल है.

5 / 6
वॉशिंगटन सुंदर को मैनेजमेंट ने टी20 वर्ल्ड कप में दो मौके दिए लेकिन दोनों में वो कुछ खास नहीं कर पाए. इसी वजह से जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उन्हें मौका नहीं मिल पाया. सुंदर को वेस्टइंडीज के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में भी शायद ही चांस मिलेगा और उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता है.

6 / 6
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (c), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.