
1 / 6
Mistakes Team India Should Avoid Make: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है. 5 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस टूर्नामेंट के बीच टीम इंडिया की कुछ कमजोरियां उजागर हुई हैं. अगर उन पर ध्यान नहीं दिया गया, तो सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को हार मिल सकती है. आइए उन 5 गलतियों पर नजर डालते हैं, जिन्हें दोहराने पर भारत को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ सकता है.

2 / 6
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी ऑफ स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी रही है. शुरुआती ओवरों में टीम इंडिया ने ऑफ स्पिन के खिलाफ विकेट गंवाया है. इंग्लैंड के पास विल जैक्स हैं, जो तगड़ी फॉर्म में हैं. वो टीम इंडिया के लिए परेशानी बन सकते हैं. भारतीय सलामी बल्लेबाजों को उनके खिलाफ जल्दबाजी करने की गलती नहीं करनी चाहिए.

3 / 6
टीम इंडिया के लिए पिछले दो मैच गेंदबाजी के हिसाब से ठीक नहीं रहे हैं. जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय बॉलर्स की जमकर कुटाई की है. अब सेमीफाइनल में टीम इंडिया के गेंदबाजों को किफायती रहना चाहिए. हर बार बड़ा लक्ष्य चेज करना आसान नहीं होगा. ऐसे में गेंदबाजों को कम से कम रन देने की कोशिश करनी चाहिए.

4 / 6
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का बल्ला पिछले मैच में खामोश रहा. दोनों 10-10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ईशान और अभिषेक टॉप ऑर्डर में टीम को शानदार शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं. संजू सैमसन बेहतरीन फॉर्म में हैं. अब इन दोनों को भी संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी. एक गलती उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा सकती है.

5 / 6
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के नाम एक खराब रिकॉर्ड दर्ज है. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली टीम रही है. बता दें कि भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 13 कैच छोड़े हैं. इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में उन्हें अपनी फील्डिंग पर ध्यान देना होगा. कैच छोड़ने की एक गलती पूरे मैच को पलट सकती है.

6 / 6
आदिल रशीद का रिकॉर्ड टीम इंडिया के खिलाफ शानदार है. मौजूदा समय में आदिल बेहतरीन फॉर्म में हैं और अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 11 विकेट झटक चुके हैं. रशीद के खिलाफ टीम इंडिया को जल्दबाजी करने की गलती नहीं करनी चाहिए, वरना इंग्लैंड का पलड़ा भारी हो सकता है.