
1 / 7
AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के आने के बाद अब जॉब मार्केट में भी कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. वहीं, एक ऐसी वेकेंसी है जिसकी काफी ज्यादा पोस्ट देखने को मिल रही है और वो है AI इंजीनियर की. यहां तक कि लिंक्डइन पर भी एआई इंजीनियर्स की काफी ज्यादा डिमांड हो रही है. बता दें कि इस पोस्ट के लिए न सिर्फ वैकेंसी आ रही है बल्कि इस पोस्ट के लिए कंपनीज अच्छी सैलरी भी ऑफर कर रही हैं.

2 / 7
AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के आने के बाद अब जॉब मार्केट में भी कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. वहीं, एक ऐसी वेकेंसी है जिसकी काफी ज्यादा पोस्ट देखने को मिल रही है और वो है AI इंजीनियर की. यहां तक कि लिंक्डइन पर भी एआई इंजीनियर्स की काफी ज्यादा डिमांड हो रही है. बता दें कि इस पोस्ट के लिए न सिर्फ वैकेंसी आ रही है बल्कि इस पोस्ट के लिए कंपनीज अच्छी सैलरी भी ऑफर कर रही हैं.

3 / 7
एआई के बढ़ते इस्तेमाल के बाद मार्केट में एआई इंजीनियर्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है. ऐसे में अगर आप भी एआई में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं और फ्यूचर के लिए सिक्योर जॉब ढूंढ रहे हैं तो ये इस पोस्ट के लिए आप खुद को तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि एआई इंजीनियर का काम आखिर क्या होता है और किस तरह कोई एआई इंजीनियर बन सकता है.

4 / 7
एआई इंजीनियर एक टेक प्रोफेशनल होता है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम डिजाइन डेवलप करता है या फिर उसके जरिए खास काम करता है. वो चैटबॉट, रिकमेंडेशन सिस्टम, फेस रिकग्निशन, ऑटोमेशन टूल्स आदि बनाने का काम करता है या उनके इस्तेमाल से डेटा पर काम करता है. इनका काम डेटा से सीखने वाले मॉडल बनाना, उन्हें ट्रेन करना और प्रोडक्शन सिस्टम में लागू करना होता है.

5 / 7
AI इंजीनियर्स क्या करते हैं?
कंपनियों में एआई इंजीनियर्स अलग-अलग टूल्स के जरिए डेटा इकट्ठा करते हैं और फिर उससे अलग-अलग फाइंडिंग निकालते हैं. इसके साथ ही इनका काम मशीन लर्निंग मॉडल बनाना व ट्रेन करना होता है. ये लोग AI सिस्टम को ऐप/वेबसाइट/सर्वर में इंटिग्रेट करते हैं और कंपनी के संचालन में एआई की मदद से कई कामों को आसान बनाते हैं.

6 / 7
कैसे बन सकते हैं AI इंजीनियर?
एआई इंजीनियर्स बनने के लिए आपको एआई की अच्छी नॉलेज होनी बेहत जरूरी है. इसके लिए Python, Machine Learning & Deep Learning और एआई के इस्तेमाल से जुड़े कुछ कोर्स भी करने होंगे, जिसके बाद आप अच्छे एआई इंजीनियर बन सकते हैं और अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं.

7 / 7
किन-किन सेक्टर्स में है AI इंजीनियर्स की जरूरत?
ऐसा नहीं है कि एआई इंजीनियर्स की डिमांड सिर्फ आईटी सेक्टर्स में नहीं है. बल्कि आईटी सेक्टर के अलावा हेल्थकेयर (डायग्नोसिस AI), बैंकिंग/फाइनेंस, ई-कॉमर्स, ऑटोमोबाइल, साइबर सिक्योरिटी सेक्टर में इन लोगों की भर्ती की जा रही है, ऐसे में आप इससे अपना करियर बना सकते हैं. इस पोस्ट के लिए मोटे पैकेज पर लोगों को हायर किया जा रहा है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, इन पदों के लिए 1 करोड़ रुपये सलाना तक का पैकेज भी मिल रहा है. वैसे भारत में इन पदों के लिए 11 लाख से 50 लाख तक के पैकेज में काफी लोग हायर किए जा रहे हैं.