
1 / 11
Holi Most Popular Songs List: कल हर जगह होली का त्योहार मनाया जाएगा. रंगों से भरी होली खेलने के साथ साथ बजने वाले गानों का बड़ा महत्व होता है. देश-विदेश में कुछ गाने हमेशा बजाए जाते हैं. आज हम ऐसे ही कुछ खास गानों पर बात करेंगे, जिन्हें होली का नाम आते ही बजाया जाता है. भारत से लेकर विदेश तक इन 9 गानों पर हर कोई थिरकने लगता है.

2 / 11
होली का त्योहार रंगों, मस्ती और मिठाईयों से भरा होता है. गुजिया की मिठास और मजेदार गानों पर होली खेलते खेलते डांस करना, होली को और स्पेशल बनाता है. हर साल होली के समय कुछ खास गाने हमेशा चलाए जाते हैं. आइए जानते हैं उन खास 9 गानों के बारे में जो दुनिया के हर कोने में चलाए जाते हैं.

3 / 11
Rang Barse- फिल्म Silsila का ये गाना आज भी बहुत फेमस है. अमिताभ बच्चन की आवाज में ये गाना होली का सबसे बड़ा एंथम है. "रंग बरसे भीगे चोली रंग बरसे" सुनते ही सब रंग लगाने दौड़ पड़ते हैं. ये क्लासिक गाना आज भी हर प्लेलिस्ट में जरूर होता है.

4 / 11
Balam Pichkari- यह गाना फिल्म Yeh Jawaani Hai Deewani का है. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ ये मॉडर्न होली सॉन्ग बहुत हिट है. तेज बीट्स और मजेदार लिरिक्स के साथ ये पार्टी में सबसे ज्यादा बजता है. 2026 में भी युवा इसे बहुत पसंद कर रहे हैं.

5 / 11
Holi Ke Din- फिल्म Sholey का ये गाना काफी फेमस है. किशोर कुमार और लता मंगेशकर की ये जोड़ी वाला गाना पुरानी यादें ताजा करता है. "होली के दिन दिल खिल जाते हैं" सुनकर सब साथ मिलकर नाचते हैं. ये गाना होली की मस्ती को पूरा करता है.

6 / 11
Jai Jai Shiv Shankar- यह गाना फिल्म War का है. ये एनर्जी से भरा गाना हर होली पार्टी में बजता है. तेज रिदम और मजेदार डांस स्टेप्स के साथ ये वायरल रहता है. लोग इसे डीजे पर रिमिक्स करके और जोर से बजाते हैं.

7 / 11
Holi Khele Raghuvira- यह गाना फिल्म Baagban का है. अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी वाला ये गाना भक्ति और मस्ती का मिश्रण है. "होरी खेले रघुवीरा" सुनकर लोग रंगों में डूब जाते हैं. ये ट्रेडिशनल फील देता है. अमिताभ बच्चन ने भी इस गाने में अपनी आवाज दी है.

8 / 11
Jogi Ji Dheere Dheere- यह गाना फिल्म Nadiya Ke Paar का है. इस गाने के बिना होली पूरी नहीं होती. हर साल जगह जगह यह गाना जरूर बजता है. नदिया के पार में चंदन अपनी प्रेमिाक गुंजा को रंग लगाने की कोशिश करता रहता है.

9 / 11
Panvaadi- यह गाना नई फिल्म Sunny Sanskari ki Tulsi Kumari का है. 2025-2026 में ये नया गाना बहुत वायरल हुआ है. तेज बीट्स और मजेदार लिरिक्स के साथ युवा इसे रील्स और पार्टियों में खूब बजा रहे हैं. इसमें वरुण धवन, जाह्नवी कपूर जैसे दिग्गज कलाकार मजेदार डांस करते हैं.

10 / 11
Holiya Mein Ude Re Gulal- ये गाना हर होली मिक्स में शामिल होता है. कैचिंग ट्यून के साथ ये पुराना लेकिन हमेशा फ्रेश लगता है. होली में डांस करते समय यह गाना जरूर बजाया जाता है. इस गाने पर लोग खूब थिरकते हैं.

11 / 11
Do me a Favour Let's Play Holi- यह गाना फिल्म Waqt का है. यह फिल्म तो नहीं चली, लेकिन इस फिल्म के इस गाने ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. यह गाना हर होली पार्टी की जान होता है. जवान से लेकर बूढ़ा हर कोई इस गाने पर खूब ठुमके लगाता है.