
1 / 11
Symptoms Of Heart Attack: पिछले कुछ सालों में हार्ट अटैक के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है. यह एक गंभीर और जानलेवा स्थिति बन चुकी है, लेकिन अच्छी बात यह है कि हार्ट अटैक अचानक बिना संकेत के नहीं आता. दिल का दौरा पड़ने से पहले शरीर कई चेतावनी संकेत देने लगता है, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. अगर इन शुरुआती लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो सही उपचार लेकर बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं हार्ट अटैक से पहले शरीर किन संकेतों के जरिए अलर्ट देता है.

2 / 11
हार्ट अटैक का सबसे बड़ा लक्षण सीने में दर्द होना है. इस दौरान दिल के आस-पास के हिस्से में भारीपन या दबाव महसूस होता है. यह दर्द कुछ मिनट तक रह सकता है या बीच-बीच में आता रहता है.

3 / 11
सांस लेने में तकलीफ होना भी हार्ट अटैक का एक लक्षण है. अगर ज्यादा मेहनत किए बिना भी सांस फूलना या गहरी सांस लेने में परेशानी होना दिल से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है.

4 / 11
अगर आपके सीने में दर्द है या बार-बार बाएं हाथ के साथ-साथ कंधे, पीठ, गर्दन या जबड़े में भी दर्द का एहसास हो रहा है तो यह हार्ट अटैक का चेतावनी संकेत है.

5 / 11
अचानक थकान महसूस होना हार्ट अटैक से पहले का संकेत हो सकता है. इस दौरान सामान्य काम भी भारी लगने लगते हैं और ऐसा ज्यादातर महिलाओं के साथ होता है.

6 / 11
बिना किसी वजह के ठंडा पसीना आना शरीर की इमरजेंसी प्रतिक्रिया हो सकती है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आपको तुरंत ठंडा पसीना आना चाहिए.

7 / 11
कुछ लोगों को हार्ट अटैक से पहले जी मिचलाना, उल्टी या पेट खराब जैसा अनुभव हो सकता है, जिसे अक्सर गैस समझ लिया जाता है.

8 / 11
इस दौरान बार-बार चक्कर भी आते हैं. साथ ही बेहोशी जैसा महसूस होना या अचानक कमजोरी महसूस होना भी दिल की समस्या का संकेत हो सकता है.

9 / 11
दिल की धड़कन जरूरत से ज्यादा तेज चलने लगती है. अचानक धड़कन का तेज होना, धड़कन का छूटना या धक-धक महसूस होना हार्ट से जुड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है.

10 / 11
कई बार इंसान को बेचैनी होती है और नींद में परेशानी होती है. इस दौरान घबराहट भी महसूस होने लगती है. अगर आपको ऐसा फील हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.

11 / 11
पैरों या टखनों में सूजन होना भी इसका लक्षण हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि दिल ठीक तरह से काम नहीं करता और शरीर में फ्लूड जमा हो सकता है, जिससे पैरों या टखनों में सूजन दिख सकती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.