Mooli Khane Ke Fayde: खानपान में अक्सर ही मूली (Radish) को शामिल किया जाता है. मूली को सलाद की तरह, परांठे में डालकर या फिर मूली की सब्जी बनाकर खाया जा सकता है. मूली का स्वाद तो अच्छा होता ही है, साथ ही सेहत को भी मूली से कई फायदे (Mooli Benefits) मिलते हैं. मूली में विटामिन सी, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम, पौटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है. मूली में फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है. ऐसे में यहां जानिए मूली खाने पर शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं.

2 / 7
मूली खाने पर डायबिटीज (Diabetes) की दिक्कत में लाभ मिल सकता है. यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और इसमें एंटी-डायबेटिक गुण होते हैं. फाइबर से भरपूर होने के चलते मूली खासतौर से हाई ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल में रखती है.

3 / 7
ब्लड प्रेशर की दिक्कत में भी मूली फायदेमंद साबित होती है. इसमें पौटेशियम होता है जो ब्लड प्रेशर लेवल्स को सामान्य रखने में असर दिखाता है.

4 / 7
खांसी और जुकाम जैसी मौसमी दिक्कतों को दूर रखने के लिए भी मूली खाई जा सकती है. विटामिन सी से भरपूर होने के चलते मूली इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी फायदेमंद होती है.

5 / 7
लिवर को डिटॉक्स (Liver Detox) करने में भी मूली का असर दिखता है. मूली शरीर से टॉक्सिंस को फ्लश करके बाहर कर देती है.

6 / 7
किडनी की सेहत दुरुस्त रखने के लिए भी मूली खाई जा सकती है. यह किडनी को क्लेंज करने में असरदार होती है और पेशाब से जुड़ी दिक्कतों को दूर रखने में फायदेमंद हो सकती है.

7 / 7
वजन घटाने की डाइट में भी मूली को शामिल किया जा सकता है. मूली में नॉन-डाइजेस्टिबल कार्बोहाइ़ड्रेट्स होते हैं जो इसे एक अच्छा वेट लॉस फूड बनाते हैं.