Eating Benefits of Raw Garlic: लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता है, बल्कि कई तरह की बीमारियों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. आयुर्वेद में कच्चे लहसुन को नेचुरल औषधि माना गया है. इसमें एलिसिन, सल्फर कंपाउंड, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं. अगर नियमित मात्रा में रोज कच्चा लहसुन खाया जाए, तो कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. आइए जानते हैं आपको कच्चा लहसुन खाने के फायदे क्या मिल सकते हैं.

2 / 6
कच्चा लहसुन खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, क्योंकि एलिसिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. यह सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण और बैक्टीरिया से बचाव में मददगार साबित हो सकता है.

3 / 6
लहसुन हमेशा दिल को हेल्दी रखता है. साथ ही, इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है. नियमित और संतुलित सेवन हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है.

4 / 6
अगर आपका पेट खराब रहता है तो कच्चा लहसुन तुरंत आराम दिलाने का काम करता है. इसे खाने से पेट में डाइजेस्टिव एंजाइम सक्रिय होते हैं, जिससे खाना जल्दी और बेहतर तरीके से पचता है.

5 / 6
शरीर को डिटॉक्स करने में लहसुन काफी मददगार है. कई रिसर्च के मुताबिक, लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउंड शरीर के टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करते हैं. यह लिवर को सपोर्ट करता है और शरीर की अंदर से सफाई करता है.

6 / 6
शरीर में मौजूद सूजन को कम करने में भी लहसुन काफी मददगार साबित हो सकता है. जोड़ों के दर्द या मांसपेशियों में अकड़न की समस्या में भी इसका सेवन लाभकारी माना जाता है. सुबह खाली पेट 2 कली कच्चा लहसुन चबाकर खाएं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.