Kidney Damage Signs: किडनी शरीर का नेचुरल फिल्टर होती हैं. किडनी या गुर्दे अगर खराब होने लगें तो शरीर के अंदर गंदे टॉक्सिंस जमना शुरू हो जाते हैं. ऐसे में शरीर ठीक तरह से काम करना बंद कर देता है और अलग-अलग स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें व्यक्ति को घेर लेती हैं. यहां जानिए किडनी डैमेज होने पर क्या लक्षण (Kidney Kharab Hone Ke Lakshan) नजर आते हैं और किडनी खराब होने का पहला संकेत क्या होता है. समय रहते किडनी डैमेज के लक्षण पहचानकर इलाज करना जरूरी है.

2 / 7
किडनी खराब होने का पहला लक्षण पेशाब में नजर आता है. आपके पेशाब करने का तरीका बदल जाता है. कई बार बहुत ज्यादा पेशाब आता है या बार-बार पेशाब (Baar Baar Peshab) आता है और एडवांस स्टेज में पेशाब कम आने लगता है.

3 / 7
किडनी डिजीज का एक लक्षण है पेशाब में झाग (Foamy Urine) नजर आना. इसका मतलब है कि किडनी प्रोटीन को फिल्टर नहीं कर पा रही है और पेशाब में प्रोटीन की लीकेज हो रही है.

4 / 7
पेशाब में खून नजर आना भी किडनी खराब होने का लक्षण होता है. अक्सर ही व्यक्ति को पेशाब में खून की बूंदे (Blood In Urine) दिखने लगती हैं.

5 / 7
आंखों का सूजा हुआ नजर आना भी किडनी डैमेज का शुरुआती लक्षण (Kidney Damage Sign) हो सकता है. ऐसा आंखों पर फ्लुइड इकट्ठा होने से होता है.

6 / 7
किडनी खराब होने का एक लक्षण यह भी है कि पेरिफेरल एडेमा होने लगता है. इसमें पैरों पर सूजन आ जाती है जिसे दबाने पर त्वचा पिचकी हुई दिखती है.

7 / 7
पर्याप्त मात्रा में पेशाब ना किया जाए तो इससे हाइपरटेंशन की दिक्कत हो सकती है यानी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. यह किडनी डिजीज (Kidney Disease) का लक्षण हो सकता है.