Peshab Rokne Ke Nuksan: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अक्सर ही पेशाब करने की इच्छा होते हुए भी पेशाब नहीं करते हैं. कुछ लोग आलस के चलते पेशाब रोककर रहते हैं तो कुछ काम की व्यसतता के चलते कई-कई घंटों तक पेशाब (Urine) रोक लेते हैं. लेकिन, सी लगने वाली यह आदत बड़ी बीमारियों की वजह बन सकती है. अगर आप भी टॉयलेट रोकते (Toilet Rokna) हैं यानी पेशाब रोकते हैं तो इससे कुछ बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. यहां जानिए ज्यादा देर पेशाब रोकने के कारण कौन सी बीमारी हो सकती है.

2 / 7
पेशाब रोकने पर मूत्रमार्ग में संक्रमण या मूत्राशय का संक्रमण हो सकता है. इसे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन कहा जाता है. UTI होने पर पेशाब करने में जलन और दर्द होने लगता है.

3 / 7
पेशाब रोकने पर मूत्राशय पर पड़ने वाली खिंचाव से मसल्स कमजोर हो सकती हैं. इससे आगे चलकर व्यक्ति पेशाब रोकने की क्षमता खो देता है और यूरिन लीकेज (Urine Leakage) की दिक्कत हो सकती है.

4 / 7
अगर आप अक्सर ही पेशाब रोकते हैं तो ब्लैडर में दबाव बढ़ता है. इससे गुर्दे प्रभावित होने लगते हैं और किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

5 / 7
पेशाब रोकने पर ब्लैडर यानी मूत्राशय फट सकता है. यह एक जानलेवा स्थिति है जिसमें व्यक्ति की जान भी जा सकती है.

6 / 7
अगर बार-बार पेशाब रोका जाए तो इससे किडनी स्टोन (Kidney Stones) हो सकते हैं. किडनी स्टोन को आम भाषा में पथरी कहा जाता है. इसमें किडनी में ब्लॉकेज भी हो सकती है.

7 / 7
पेशाब रोकने पर मूत्राशय में बैक्टीरिया बिल्डअप हो सकता है. इससे इंफेक्शंस की संभावना बढ़ जाती है और स्थिति गंभीर भी हो सकती है. इसीलिए पेशाब नहीं रोकना चाहिए और जब पेशाब आए तब कर लेना चाहिए.