चिया सीड्स को सुपरफूड माना जाता है, लेकिन इसे सही तरीके से न खाया जाए तो यह सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. बिना भिगोए़ चिया सीड्स खाना, मात्रा का ध्यान न रखना, पानी कम पीना या गलत समय पर इसका सेवन करना पाचन समस्या, सूजन और डिहाइड्रेशन जैसी दिक्कतों का कारण बन सकता है. इसलिए चिया सीड्स का सेवन करते समय सावधानी बेहद जरूरी है, ताकि यह शरीर को पूरी तरह लाभ दे सके.

2 / 6
अगर आप सूखे चिया सीड्स का सेवन करते हैं तो ऐसा न करें. ये आपके पेट में जाकर फूल जाते हैं, जिससे गैस, कब्ज और गला रुकने जैसी समस्या हो सकती है.

3 / 6
ज्यादा चिया सीड्स खाने से पेट फूलना, अपच और भारीपन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. 1–2 चम्मच पर्याप्त हैं.

4 / 6
चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं, पानी कम होने पर यह पाचन को धीमा कर सकता है और कब्ज बढ़ा सकता है.

5 / 6
कुछ लोगों में खाली पेट चिया सीड्स गैस या एसिडिटी बढ़ा सकते हैं, इसलिए स्नैक या मील के साथ लें.

6 / 6
चिया सीड्स ब्लड शुगर और BP को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए दवा ले रहे लोग सलाह के बाद ही सेवन करें.