Aankhon mein mail kyon aata hai: सोकर उठने के बाद अक्सर ही आंखों के किनारों पर गंदगी या कीचड़ नजर आती है. यह थोड़ा-बहुत हो तो सामान्य होता है, लेकिन आंखों के किनारों पर बहुत ज्यादा म्यूकस (Mucus) आना किसी समस्या की तरफ इशारा हो सकता है. आंखों में कीचड़ आने से कई बार आंखों में खुजली भी होती है. बहुत से लोगों को आंखों से धुंधला नजर आने लगता है. ऐसे में यहां जानिए किस विटामिन की कमी से आंखों में ज्यादा कीचड़ आता है और कौन-कौन से कारण आंखों में कीचड़ आने की वजह हो सकते हैं.

2 / 8
आंखों में विटामिन ए की कमी (Vitamin A Deficiency) से म्यूकस, मैल या कीचड़ आने लगता है. विटामिन ए की कमी होने पर आंखें सूखने लगती हैं और आंखें इस सूखेपन को दूर करने के लिए मोटा म्यूकस बनाती हैं.

3 / 8
विटामिन ए की कमी पूरी करने के लिए और आंखों से कीचड़ आना रोकने के लिए अंडे का पीला भाग खाया जा सकता है. इसके अलावा दूध, घी, शकरकंद, पालक, मछली या गाजर को खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है.

4 / 8
विटामिन ए की कमी के अलावा किसी बैक्टीरियल या वायरल इंफेक्शन के कारण भी आंखों से जरूरत से ज्यादा कीचड़ निकल सकता है.

5 / 8
धूल, मिट्टी और पराग या पालतू जानवरों के कारण आंखों में एनर्जी हो सकती है और आंखों से कीचड़ निकल सकता है.

6 / 8
पलकों पर सूजन हो जाने पर पलकों पर पपड़ी नजर आने लगती है जिससे आंखों में कीचड़ आने लगता है.

7 / 8
आंसू की नली बंद होने पर भी आंखों के कोने से तरल बहने लगता है और जमने लगता है. ज्यादातर छोटे बच्चों की आंखों में ज्यादा कीचड़ आने की यही वजह होती है.

8 / 8
आंखों से कीचड़ आए तो आंखों को छूने से पहले हाथों को धोएं. इसके बाद गुनगुने पानी से आंखों की सिंकाई करें और अगर पलकें चिपक गई हैं तो पलकों को गुनगुने पानी से हटाएं. कॉन्टेक्ट लैंस लगाने से बचें और इस बात का ध्यान रखें कि आप आंखों को रगड़ें नहीं, इससे इंफेक्शन बढ़ सकता है.